धोनी के पास कई लग्जरी कारें हैं, जिसमें एक पोर्शे 911 है। एक अनुमान के मुताबिक, इस सुपरकार की कीमत लगभग 2.50 करोड़ रुपए है और यह कार सिर्फ 4.5 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है।
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान केवल बाइक ही नहीं कार के भी बड़े शौकीन हैं। उनके पास कारों का जबरदस्त कलेक्शन है, वो भी विंटेज कारों का। दरअसल, इसकी झलक तब देखने को मिली जब धोनी की पत्नी साक्षी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट एक वीडियो पोस्ट किया। वीडियो में सबसे पहले स्कॉटलैंड से मंगाए गए शेटलैंड पोनी नस्ल का घोड़ा नजर आ रहा है, जो गैराज के सामने लगी घास को खा रहा है। इसके बाद वीडियो में धोनी की बेहद खूबसूरत कारें नजर आ रही हैं।' बता दें कि पुराने जमाने के कारों को विंटेज कार कहा जाता है। साल 1919-1930 जमाने में ये कारें होती थीं।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, धोनी के पास कई लग्जरी कारें हैं, जिसमें एक पोर्शे 911 है। एक अनुमान के मुताबिक, इस सुपरकार की कीमत लगभग 2.50 करोड़ रुपए है और यह कार सिर्फ 4.5 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है। इसके अलावा धोनी के पास पोंटिएक फायरबर्ड ट्रांस एम नाम की कार भी है। यह कार काफी खास है, क्योंकि धोनी ने इसे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास वाले दिन खुद को गिफ्ट किया था। इस शानदार कार की कीमत लगभग 68 लाख के करीब है। इसके अलावा फेरारी 599 जीटीओ के अलावा अन्य कई लग्जरी कारें जिसमें निशान जोंगा, जीप ग्रैंड चेरोकी ट्रकहॉक, लैंड रोवर फ्रीलांडर 2 और ऑडी क्यू 7 हैं।