फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेखौफ ऋषभ पंत को कैसे काबू करेगें धोनी? नहीं बनाया मास्टरप्लान तो कोटला में होगी छक्कों की बारिश

Tue, 26 Mar 2019 10:05 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
dhoni and pant
ऋषभ पंत ने अपनी बेखौफ बल्लेबाजी से प्रतिद्वंद्वी टीम के गेंदबाजों में खौफ भर देते हैं। पंत मुंबई  के खिलाफ उसके घर मुंबई में  बेखौफ अंदाज में बल्लेबाजी कर दिल्ली को इंडियन टी-20 लीग के पहले मैच में जीत दिला कर अपने चीफ कोच रिकी पॉन्टिंग और सलाहकार सौरभ गांगुली की कसौटी पर खरे उतरे हैं। अब यहां फिरोजशाह कोटला मैदान पर ऋषभ पंत चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ भी दिल्ली को जीत दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।
विज्ञापन

2 of 9
दिल्ली बनाम मुंबई
दुनिया की सबसे महंगी दनादन क्रिकेट की इस लीग से पहले इसके विज्ञापन में एक तरह से दुनिया और चेन्नई के चतुर कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को जिस अंदाज में इंडियन टी-20 लीग में चुनौती देते नजर आते हैं वह अपना वही अवतार मंगलवार के मैच में मैदान पर दिखा दिल्ली को जीत दिलाने में कोई कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। आरसीबी के खिलाफ जीत से आगाज करने वाली चेन्नई की राह दिल्ली के खिलाफ आसान नहीं रहने वाली है।
विज्ञापन

3 of 9
rishabh pant
ऋषभ पंत ने जिस तूफानी में अंदाज में मुंबई और दुनिया के सबसे बेहतरीन तूफानी गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की धुनाई कर छक्के जड़े उससे चेन्नई के चतुर कप्तान महेंद्र सिंह के लिए उन पर लगाम लगाना बड़ा चुनौती होगा। दिल्ली की बल्लेबाजी अकेले ऋषभ पंत पर ही भले ही निर्भर नहीं हैं लेकिन इसमें कोई शक नहीं है वह अकेले दम अपनी दिल्ली टीम को मैच जिताने का दम रखते हैं।

4 of 9
shaw
दिल्ली के शीर्ष क्रम में पृथ्वी शॉ, शिखर धवन, कॉलिन इनग्राम और कप्तान श्रेयस अय्यर जैसे बेहद प्रतिभासम्पन्न खिलाड़ी हैं। चेन्नई के कप्तान कूल 'माही' की कप्तानी और रणनीति का यहां दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मंगलवार को यहां कड़ा इम्तिहान होगा। पंत ने मात्र 27 गेंद खेल कर सात छक्कों और सात चौकों की मदद से मुंबई के खिलाफ नॉटआउट 78 रन की पारी खेल कर पॉन्टिंग और गांगुली की इस पर मुहर लगा दी है कि वह मैच विनर हैं। 
विज्ञापन

5 of 9
shikhar dhawan
दिल्ली के शीर्षक्रम में शिखर धवन और कॉलिन इनग्राम का अनुभव और  पृथ्वी शॉ, श्रेयस अय्यर और  ऋषभ पंत जैसे युवा तुर्कों की त्रिमूर्ति का जोश इस बार आईपीएल की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स सहित किसी भी  टीम का होश उड़ाने के लिए पर्याप्त है। शिखर और इनग्राम ने मुंबई के खिलाफ परिपक्व पारियां खेलीं थी। दिल्ली के पास शिखर धवन, ऋषभ पंत , इनग्राम और अक्षर पटेल जैसे बाएं हाथ के बल्लेबाजों से निबटने के लिए चेन्नई के चीफ कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने अपने लेफ्ट आर्म स्पिनर मिशेल सेंटनर और पेसर डेविड विली को उतारने के संकेत दिए हैं। 
विज्ञापन

6 of 9
dhoni
दरअसल चेन्नई के कप्तान माही ने पिछले मैच में आरसीबी के खिलाफ आफ स्पिनर हरभजन सिंह से गेंदबाजी का आगाज कराया था। दिल्ली के खिलाफ उन्हें अपनी यह रणनीति बदलनी पड़ सकती है। दिल्ली में मैच आगे बढने के साथ फिरोजशाह कोटला मैदान की पिच कुछ धीमी पडने लगती है और तब स्पिनर की भूमिका अहम हो जाती है। ऐसे में हरभजन और ऋषभ पंत के बीच दिलचस्प द्वंद्व देखने को मिल सकता है
विज्ञापन

7 of 9
चेन्नई सुपकिंग्स
दिल्ली के खिलाफ माही भज्जी के साथ दो लेफ्ट आर्म स्पिनर -रवींद्र जडेजा और सेंटनर को उतारने के लिए पहले मैच में खासे कामयाब रहने के बावजूद लेग स्पिनर इमरान ताहिर को बाहर बैठा सकते हैं। कप्तान श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत स्पिन और तेज गेंदबाजी को एक विश्वास से खेलते हैं। भज्जी और सेंटनर की स्पिन जोड़ी ऋषभ पंत पर लगाम लगाने की कोशिश करेगी। ऋषभ पंत रंग में रही तो फिर वह अकेले ही दिल्ली को लगातार दूसरी बार 200 के पार पहुंचाने का दम रखते हैं।

8 of 9
शेन वॉटसन
ओपनर अंबाटी रायुडू और शेन वॉटसन की सलामी जोड़ी, आईपीएल में पांच हजार रन बनाने पहले बल्लेबाज सुरेश रैना और आलरांडर केदार जाधव, कप्तान धोनी,रवींद्र जडेजा और डवेन ब्रावो जैसे चेन्नई के मजबूत बल्लेबाजों से निपटने के लिए दिल्ली के पास रफ्तार के सौदागर कासिगो रबाड़ा, ट्रेंट बोल्ट और इशांत शर्मा के रूप मे तेज गेंदबाजों की दमदार त्रिमूर्ति है।
विज्ञापन

9 of 9
suresh raina
चेन्नई के शीर्ष क्रम में सुरेश रैना और जाधव को रबाड़ा , बोल्ट और इशांत अपनी शॉर्ट पिच गेंदबाजी से खासा परेशान कर खासा इम्तिहान ले सकते हैं।  दिल्ली का स्पिन आक्रमण लेफ्ट आर्म स्पिनर अक्षर पटेल और लेग स्पिन राहुल तेवतिया पर निर्भर करेगा। दिल्ली कैपिटल्स जीत के साथ आगाज करने के बाद अपनी एकादश में कोई बदलाव करती नहीं दिखाई देती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें