इंडियन टी-20 लीग में सोमवार को खेले गए एक रोमांचक मुकाबले में पंजाब ने मेजबान राजस्थान को 14 रन से मात दी। इस टूर्नामेंट के 12 साल के इतिहास में यह पहला मौका होगा, जब पंजाब ने राजस्थान को उसके घर में मात दी हो। एक समय आसानी से जीत की ओर बढ़ रही राजस्थान जोस बटलर के विवादित रनआउट के बाद पूरी तरह मैच से बाहर हो गई।