अपने ट्रैक्टर के साथ खड़े धोनी
- फोटो : ट्विटर
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी बाइक्स और कारों के कितने शौकीन हैं यह बात किसी से छिपी नहीं। माही के हर फैन की चाहत होगी कि एक बार उनका गैराज देख ले, लेकिन सुपरबाइक्स और कार के बीच अब ग्रामीण भारत की सवारी ट्रैक्टर भी धोनी की फौज में शामिल हो चुकी है।
जी हां। सोशल मीडिया पर बीते दिनों रांची का यह राजकुमार अपने नए ट्रैक्टर की सवारी करते नजर आया था, जिसके बाद अब उस ट्रैक्टर निर्माता स्वराज कंपनी के चेयरमैन और देश के जाने-माने उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने मजेदार ट्वीट किया है।
अपने चुटीले स्वभाव के लिए पहचाने जाने वाले महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने लिखा, 'मुझे हमेशा लगा कि यह व्यक्ति सही फैसला लेता है, इनके पास निर्णय लेने की सूझबूझ है।
आनंद महिंद्रा के इस ट्वीट पर लोगों ने भी बढ़-चढ़कर रिएक्शंस दिए
लॉकडाउन के दौरान इस क्रिकेटर ने स्वराज 963 FE खरीदा है, जिसमें 3478cc का तीन सिलेंडर युक्त 4-स्ट्रोक डीजल इंजन दिया गया है। ट्रैक्टर में पावर स्टेयरिंग और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी है।