फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएल से पहले रेस: धोनी ने अपने पालतू घोड़े के साथ लगाई दौड़, पत्नी साक्षी ने शेयर किया वीडियो

Sun, 13 Jun 2021 12:46 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपने कई शौक के लिए जाने जाते हैं। आईपीएल स्थगित होने के बाद माही रांची में हैं। इन दिनों वह अपने फार्महाउस में परिवार और पालतू जानवरों के साथ जमकर मस्ती कर रहे हैं। 
विज्ञापन
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : @SakshiDhoniInstagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों रांची में अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। कोरोना वायरस के चलते आईपीएल स्थगित होने के बाद से वह रांची स्थिति अपने फार्महाउस में हैं। मौजूदा समय में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी अपने परिवार पालतू जानवरों के साथ जमकर मस्ती कर रहे हैं। 

विज्ञापन


हाल ही में एमएस धोनी की पत्नी साक्षी ने इंस्टाग्राम पर एक नया वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में धोनी सफेद रंग के घोड़े के साथ दौड़ लगा रहे हैं। वह अपने शानदार फार्महाउस के लॉन में घोड़े के साथ दौड़ते दिख रहे हैं। साक्षी धोनी द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है। वीडियो के कैप्शन में साक्षी ने लिखा, स्ट्रॉन्गर फास्टर। 
ये पहली बार नहीं है जब धोनी का कोई पालतू जानवर इंस्टाग्राम पर देखा गया है। इससे पहले माही का घोड़ा चेतक साक्षी इंस्टाग्राम पर देखा जा चुका है। उनकी पत्नी ने नए घोड़े की फोटो शेयर करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा था, चेतक आपका घर में स्वागत है। 
विज्ञापन


वहीं एक दूसरे वीडियो में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी अपने रांची फार्महाउस पर पालतू जानवरों के साथ लाड़ प्यार करते दिखाई दे रहे हैं। धोनी के पालतू जानवरों की बात की जाए तो उनके पास घोड़े के अलावा चार कुत्ते हैं। जिनके नाम सैम, लिली, गब्बर और जोया हैं।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें