माइक हसी
फैस के बीच मिस्टर क्रिकेट नाम से मशहूर हसी ने एक लाइव चैट के दौरान संजय मांजरेकर से कहा, ‘धोनी क्रिकेट जगत में सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ फिनिशर हैं। उन्होंने कहा, ‘धोनी शांतचित बने रह सकते हैं और विरोधी टीम के कप्तान को मौका देते हैं। धोनी के पास अविश्वसनीय ताकत है। वह जानते हैं कि कब उन्हें गेंद को सीमा रेखा के पार पहुंचाना है। उनके पास इस तरह का आत्मविश्वास है। ईमानदारी से कहूं तो मेरा खुद पर इतना भरोसा नहीं रहा।’