फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांगुली बोले- धोनी ने भविष्य को लेकर विराट और चयनकर्ताओं से बात की होगी

Sun, 29 Dec 2019 12:20 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सौरव गांगुली-एमएस धोनी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) अध्यक्ष सौरभ गांगुली ने शनिवार को कहा कि महेंद्र सिंह धोनी ने अपने भविष्य की योजनाओं के बारे में कप्तान विराट कोहली और चयनकर्ताओं से जरूर बात की होगी। धोनी विश्व कप 2019 के बाद से ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर हैं। जिससे उनके भविष्य को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं।

विज्ञापन


गांगुली ने एक निजी टीवी चैनल से कहा कि उन्होंने धोनी से बात की है और मुझे यकीन है कि उनकी बात चयनकर्ताओं से भी हुई होगी। मुझे नहीं लगता कि इस बारे में बात करने के लिए यह कोई मंच है। उन्होंने 2011 वर्ल्ड कप विजेता पूर्व कप्तान की तारीफ करते हुए कहा कि धोनी जैसा खिलाड़ी मिलना मुश्किल है।

उन्होंने कहा कि यह धोनी का फैसला होगा कि वह क्या करना चाहते हैं। मैंने उनसे बात नहीं की है, लेकिन वह भारतीय क्रिकेट के चैंपियन हैं। गांगुली ने कहा कि आपको अगला एमएस धोनी जल्दी नहीं मिलेगा, लेकिन यह उन्हें तय करना है कि वह खेलना चाहते हैं या नहीं। यह उनका फैसला होगा। धोनी ने अपने भविष्य के बारे में बात करने से अभी तक कुछ नहीं कहा है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

टी-20 विश्व के प्लान के बारे में विराट-शास्त्री से करूंगा बात

मुंबई में एक कार्यक्रम में उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी के सवाल पर कहा था कि जनवरी 2020 के बाद ही यह सवाल पूछा जाए। हाल ही में भारत के आईसीसी टूर्नामेंट नहीं जीत पाने के सवाल पर गांगुली ने कहा कि वह विराट कोहली और कोच रवि शास्त्री को इस पर बात करने के लिए कहेंगे।

भारत ने आखिरी बार 2013 में आईसीसी टूर्नमेंट जीता था, जब धोनी की अगुआई में टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में इंग्लैंड को मात दी थी। गांगुली ने कहा कि इस बारे में बात करनी होगी। मैं विराट और रवि से बात करूंगा।

अगले साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की संभावनाओं के बारे में उन्होंने कहा कि भारत जीत सकता है। मेरे पास कुछ सुझाव हैं लेकिन मैं सार्वजनिक रूप से उस पर बात नहीं करूंगा। भारत को पहले बल्लेबाजी करने पर कई बार दिक्कत आई है जिसमें सुधार करना होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें