फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौरव गांगुली को याद आया पाकिस्तानी दौरा, बताया कैसे दिया था सुरक्षाकर्मियों को चकमा

Sun, 29 Dec 2019 10:03 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सौरव गांगुली-इंजमाम - फोटो : Social media
विज्ञापन

भारत के पूर्व कप्तान और मौजूदा बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने अपने पाकिस्तान दौरे को याद करते हुए एक यादगार किस्सा साझा किया है। गांगुली ने 2003-04 में पाकिस्तान के यादगार दौरे के बारे में बात करते हुए बताया कि उस वक्त सुरक्षा व्यवस्था बहुत कड़ी थी और इसके बावजूद वह पड़ोसी देश में स्थानीय व्यंजनों का आनंद लेने के लिए टीम होटल से एक रात के लिए निकल गए थे।

विज्ञापन


भारत ने उस दौरे पर वनडे और टेस्ट दोनों श्रृंखलाओं में इंजमाम-उल-हक के नेतृत्व वाली पाकिस्तानी टीम को क्रमशः 3-2 और 2-1 से हराया था। गांगुली पहले दो टेस्ट में उपलब्ध नहीं थे लेकिन बाद में अगले टेस्ट और तीन एकदिवसीय श्रृंखला में टीम का नेतृत्व किया था। भारतीय खिलाड़ियों ने अपने 45 दिनों के दौरे पर क्रिकेट के साथ-साथ पाकिस्तान की सड़कों पर स्थानीय भोजन का भी आनंद लिया था।

सुरक्षा व्यवस्था से हो गए थे परेशान

सौरव गांगुली और वीरेंद्र सहवाग
गांगुली ने उस दौरे को याद करते हुए बताया कि मैं वास्तव में सुरक्षा व्यवस्था से तंग आ गया था। मैं जब पहले दिन होटल के कमरे से बाहर गया तो देखा सामने दो लोग एके-47 के साथ खड़े थे। एक दरवाज़े की ओर देख रहा था और एक दूसरी तरफ देख रहा था। इसलिए मैं मैनेजर के पास गया और उससे कहा कि हम यहां 45 दिनों के लिए हैं, आप कृपया कमरे के सामने से सुरक्षा हटा दें और इन्हें लॉबी में भेज दें। क्योंकि हम रोज सुबह उठकर किसी को यहां एके-47 के साथ खड़े नहीं देख सकते हैं। कहीं गलती से कोई गोली चल गई तो क्या होगा।
विज्ञापन

एयरपोर्ट से लेकर होटल तक कड़ी सुरक्षा

सौरव गांगुली - फोटो : File
उन्होंने बताया कि कराची में एयरपोर्ट से बाहर आकर होटल की ओर गाड़ी चल रही थी। पूरी सड़क बंद थी और यह एक अच्छा 10 किलोमीटर की ड्राइव थी। मुख्य सड़क पर जाने वाले हर साइड रोड को ब्लॉक कर दिया गया था। हर तरफ सुरक्षाकर्मी, मिलिट्री और टाइगर्स थे जो हर नुक्कड़ और कोने में दिखते थे। हम कराची में जिस होटल में ठहरे थे, मुझे लगता है कि यह तीसरी मंजिल पर था, इसलिए किसी भी मेहमान को दूसरी और चौथी मंजिल नहीं दी गई थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें