अजय धोनी के सिमलिया स्थित फॉर्म हाउस के बाहर पहुंचा लेकिन वह धोनी से नहीं मिल पाया। दरअसल, धोनी रांची में थे ही नहीं, वह चेन्नई में थे और आज (शुक्रवार को) टीम के साथ आईपीएल के लिए यूएई रवाना हो गए। अजय 12वीं पास है और फिलहाल अपने शहर में ही नाई का काम करता है। धोनी के इस जबरा फैन ने बताया कि वह क्रिकेट खेलता है और इसी में अपना करियर बनाना चाहता है। जब से महेंद्र सिंह धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया है तब से वह खेलना बंद कर दिया था, लेकिन अब वह उनका आशीर्वाद लेकर एक बार फिर से अपना क्रिकेट खेलना चाहता है। बता दें कि धोनी ने 15 अगस्त 2020 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था।
'कैप्टन कूल' के नाम से मशहूर धोनी की गितनी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे सफल कप्तानों में होती है। धोनी आईसीसी की सभी तीन ट्रॉफी जीतने वाले एकमात्र कप्तान हैं। धोनी की कप्तानी में भारत ने 2007 में टी-20 वर्ल्ड कप, 2011 में उनकी कप्तानी में भारत ने दूसरी बार वर्ल्ड कप का खिताब जीता था। वहीं, धोनी की कप्तानी में भारत ने 2013 में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब भी अपने नाम किया था। धोनी ने टीम इंडिया के लिए तीन आईसीसी ट्रॉफी जीतकर देश का मान बढ़ाया है।