फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायुडू ने बताया मजेदार किस्सा, जब बिरयानी की खातिर धोनी ने लिया था ये बड़ा फैसला

Mon, 23 Apr 2018 06:49 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
एमएस धोनी
विज्ञापन

चेन्नई सुपरकिंग्स के बल्लेबाज अंबाती रायुडू ने कप्तान एमएस धोनी और टीम के साथियों को लेकर एक बेहद मजेदार किस्सा बताया। रायुडू ने 2014 का एक वाकया बताया, जब वह मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलते थे और चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाड़ियों के लिए वह घर की बनी हुई बिरयानी लेकर आए थे।

विज्ञापन


तब चैंपियंस लीग चल रही थी। अंबाती रायुडू हैदराबाद में रहते हैं। वह चेन्नई सुपरकिंग्स के सभी खिलाड़ियों के लिए घर की बनी हुई बिरयानी लेकर होटल पहुंचे थे। दुर्भाग्यवश रायुडू को होटल प्रबंधन ने अंदर जाने की इजाजत नहीं दी क्योंकि बाहर का भोजन होटल के अंदर ले जाने की अनुमति नहीं थी।

विज्ञापन

धोनी का वो फैसला, जिसने रायुडू को कर दिया खुश

ms dhoni
जब एमएस धोनी को यह बात पता चली तो उन्होंने तुरंत होटल से चेकआउट करने का फैसला लिया और टीम के कुछ अन्य साथियों जैसे सुरेश रैना और ड्वेन ब्रावो के साथ उन्होंने बिरयानी पार्किंग में जाकर खाई।

इस घटना से पता चलता है कि एमएस धोनी किसी व्यक्ति के प्रयासों की कितनी इज्जत करते हैं। वह नहीं चाहते थे कि रायुडू को बुरा लगे। अब इतने सालों के बाद रायुडू उनकी टीम चेन्नई सुपरकिंग्स का हिस्सा हैं और अब तक अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभा रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें