फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वी भारत के सर्वश्रेष्ठ गो-पालक बने एमएस धोनी, किसान मेले में किए गए सम्मानित

Sun, 07 Mar 2021 12:47 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
धोनी के लिए कहा जाता रहा है कि वह जिस चीज को छू लेते हैं वो सोना बन जाती है और जहां कदम रखते हैं उनकी हो जाती है। सच ही तो है अनुभवी खिलाड़ियों को दरकिनार करते हुए जब 26 वर्षीय युवा माही को कप्तानी सौंपी गई तो उन्होंने 2007 का टी-20 विश्व कप जीता दिया। 28 साल का सूखा खत्म करते हुए 2011 में भारत को दूसरा विश्व कप दिलाया। संन्यास लेने के बाद खेती-किसानों और पशुपालन कर रहे हैं तो यहां भी सफलता के झंडे ही गाड़ रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 4
गायों के साथ धोनी - फोटो : सोशल मीडिया
रांची के बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी में चल रहे किसान मेले में धोनी को यह सम्मान मिला। आईपीएल के 14वें सीजन की तैयारी के लिए माही चेन्नई में हैं इसलिए उनके प्रतिनिधि कुणाल गौरव ने झारखंड विधानसभा के स्पीकर रवींद्र नाथ महतो के हाथ से यह अवॉर्ड लिया। गौरव ने यह भी बताया कि धोनी अभी 73 गायों का पालन कर रहे हैं। जब शहर में होते हैं तो दिन में एक बार इनके पास जरूर आते हैं।

विज्ञापन

3 of 4
एमएस धोनी - फोटो : social media
बताते चलें कि 43 एकड़ के अपने फॉर्म हाउस में माही रहने के साथ-साथ जैविक खेती भी करते हैं। उनकी उगाई सब्जियां विदेशों में बिकने को तैयार हैं। वह 10 एकड़ जमीन पर फल और सब्जियां उगा रहे हैं। गोभी, टमाटर, स्ट्रॉबेरी, मटर की खेती कर रहे हैं। स्थानीय बाजार में जिसे बेचा जाता है। बीते दिनों उन्होंने कड़कनाथ मुर्गे की फार्मिंग के लिए झाबुआ से चूजे भी मंगवाए थे।
 
विज्ञापन

4 of 4
अपने ट्रैक्टर के साथ खड़े धोनी - फोटो : ट्विटर
लॉकडाउन के दौरान माही ने ट्रैक्टर भी खरीदा था, जिसे सड़क पर चलाते उनके कई वीडियोज और फोटोज इंटरनेट पर जमकर वायरल भी हुए थे।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें