फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब कंगारुओं के खिलाफ चीता बन गए धोनी, विकेट के पीछे दिखाई गजब की फुर्ती

Fri, 22 Sep 2017 11:20 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
विज्ञापन
धोनी - फोटो : bcci
विज्ञापन
टीम इंडिया के विकेटकीपर एमएस धोनी ने गुरुवार को कोलकाता के ईडन गार्डन्स पर फैंस को एक बार फिर अचंभित कर दिया। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल को बेमिसाल अंदाज में स्टंपिंग करके पवेलियन भेजा। धोनी की चुस्ती देख हर कोई हैरान रह गया। धोनी को आमतौर पर शांत स्वभाव के लिए जाना जाता है, लेकिन मैक्सवेल को स्टंपिंग आउट करने के बाद उन्होंने अनोखा जश्न मनाया।
विज्ञापन

  Wow What an amazing stumping by @msdhoni Excellent #INDvsAUS pic.twitter.com/oozMKEs4TU — Karan Vijay Sharma (@IKaransharma27) September 21, 2017


धोनी ने युजवेंद्र चहल की गेंद पर मैक्सवेल को स्टंपिंग आउट किया। चहल की फिरकी में मैक्सवेल गच्चा खा गए और धोनी ने डाइव लगाकर मैक्सवेल को 14 रन पर पैवेलियन की राह दिखाई। टीम इंडिया ने इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 50 रन से मात देकर पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाई। 

ऑस्ट्रेलियाई पारी का 23वां ओवर कर रहे चहल ने तीसरी गेंद पर मैक्सवेल को छकाया। गेंद ने अच्छा टर्न लिया और मैक्सवेल के पैड्स पर लगने के बाद विकेट के पीछे गई। मैक्सवेल तब दो से तीन कदम क्रीज के आगे निकल चुके थे। यह गेंद धोनी की पहुंच से थोड़ा दूर थी और ऐसा लग रहा था कि मैक्सवेल वापस क्रीज में आ जाएंगे। मगर धोनी तो धोनी है। उन्होंने बड़ी फुर्ती से दाई ओर डाइव लगाई और गेंद पकड़ने के बाद स्टंप पर ग्लव्स लगा दिए। 
विज्ञापन


मैक्सवेल समेत क्रिकेट फैंस धोनी की चुस्ती देखकर आश्चर्य में पड़ गए। पता हो कि धोनी वर्ल्ड के एकमात्र विकेटकीपर हैं, जिन्होंने वन-डे क्रिकेट में 100 या इससे अधिक स्टंपिंग की हैं। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान ने अब तक 303 मैचों में कुल 102 स्टंपिंग की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें