फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: पाकिस्तान की इस चीज से प्यार करते हैं धोनी, फैन को दी सलाह- तुम्हें एक बार वहां जरूर जाना चाहिए

Fri, 29 Dec 2023 06:50 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मैदान पर पाकिस्तान के छक्के छुड़ाने वाले धोनी को वहां का खाना बहुत पसंद है। इसी वजह से उन्होंने अपने एक फैन को सलाह दी है कि उन्हें खाने के लिए एक बार पाकिस्तान जरूर जाना चाहिए।
 
विज्ञापन
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पाकिस्तान के खाने के दीवाने हैं। वह भारतीय टीम के सदस्य के रूप में पाकिस्तान का दौरा कर चुके हैं और वहां खाने की तारीफ की है। सोशल मीडिया पर धोनी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने फैन को पाकिस्तान जाने के लिए कहते हैं। हालांकि, धोनी के फैन ने तुरंत ही उनकी यह सलाह मानने से इंकार कर दिया और कहा कि वह पाकिस्तान नहीं जाने वाले हैं।
विज्ञापन


वायरल वीडियो में धोनी अपने फैन से कहते हैं "आपको खाने के लिए एक बार पाकिस्तान जरूर जाना चाहिए।" हालांकि, धोनी का फैन उनकी इस सलाह को मानने के लिए तैयार नहीं था। उसने जवाब दिया "मैं वहां नहीं जाऊंगा, भले ही आप वहां का खाना खाने की सलाह दें। मैं खाने का शौकीन हूं, लेकिन वहां नहीं जाऊंगा।" हालांकि, इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि यह वीडियो कहां का है और कब है, लेकिन यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है और फैंस इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।



आईपीएल 2024 में दिखेंगे धोनी
महेंद्र सिंह धोनी ने भारत के लिए आखिरी मैच जुलाई 2019 में खेला था। वनडे विश्व कप के सेमीफाइनल मैच में धोनी रन आउट हो गए थे और न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत को हार का सामना करना पड़ा था। इस मुकाबले के बाद धोनी कोई मैच नहीं खेले और अगले साल कोरोना महामारी के बीच उन्होंने संन्यास का एलान कर दिया। इसके बाद से वह सिर्फ आईपीएल में नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन


आईपीएल 2023 में चेन्नई को चैंपियन बनाने के बाद उन्होंने कहा था कि वह फैंस के लिए एक और सीजन खेलना चाहते हैं। इसी वजह से वह आईपीएल 2024 में भी चेन्नई की कप्तानी करते नजर आएंगे। धोनी आईपीएल के सबसे सफल कप्तान हैं। पांच बार ट्रॉफी जीतने के अलावा वह सबसे ज्यादा बार अपनी टीम को प्लेऑफ में पहुंचाने वाले कप्तान भी हैं। इस बात की पूरी संभावना है कि इस सीजन के बाद धोनी आईपीएल से भी संन्यास ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें