फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AUS vs PAK: ऑस्ट्रेलिया से मिली हार तो मोहम्मद हफीज ने बनाया अजीब बहाना, अंपायरिंग और टेक्नोलॉजी पर उठाए सवाल

Fri, 29 Dec 2023 06:38 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

हफीज ने कहा कि पूरे मैच को देखा जाए तो पाकिस्तान की टीम ने विपक्षी से बेहतर प्रदर्शन किया। मैच के चौथे दिन ऐसा लगा रहा था कि पाकिस्तान की टीम जीत जाएगी। उसे 100 से भी कम रन बनाने थे और हाथ में पांच विकेट थे। पैट कमिंस की गेंद पर रिजवान आउट हो गए। उन्हें आउट दिए जाने पर विवाद हुआ।
विज्ञापन
मोहम्मद हफीज - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। मेलबर्न में कंगारू टीम ने 79 रन से जीत हासिल की। उसने सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली। इस मैच में हार के बाद पाकिस्तान के टीम डायरेक्टर मोहम्मद हफीज ने अजीब बहाना बनाया। उन्होंने अंपयार और तकनीक पर सवाल उठाए हैं। हफीज दूसरी पारी में मोहम्मद रिजवान को आउट करार दिए जाने से नाराज दिखे।
विज्ञापन


हफीज ने कहा कि पूरे मैच को देखा जाए तो पाकिस्तान की टीम ने विपक्षी से बेहतर प्रदर्शन किया। मैच के चौथे दिन ऐसा लगा रहा था कि पाकिस्तान की टीम जीत जाएगी। उसे 100 से भी कम रन बनाने थे और हाथ में पांच विकेट थे। पैट कमिंस की गेंद पर रिजवान आउट हो गए। विकेटकीपर एलेक्स कैरी ने उनका कैच लिया। रिजवान का दावा था कि गेंद उनके बाजू पर लगी है। उसके बाद विकेटकीपर के पास गई। वहीं, रीप्ले में यह साफ दिखा कि गेंद उनके ग्लव्स के ऊपरी हिस्से से लगी थी। रिजवान के आउट होने के बाद पाकिस्तान की टीम जल्द ही ऑलआउट हो गई।

हफीज ने क्या कहा?
हफीज डीआरएस के जरिए रिजवान को आउट दिए जाने पर कहा कि तननीक इस खूबसूरत खेल पर अभिशाप की तरह है। उन्होंने कहा, "मैं हमेशा से तननीक का समर्थक रहा हूं, लेकिन अगर यह आपको लाभ देती है तब। अगर इससे कुछ संदेह पैदा होता है तो यह स्वीकार्य नहीं होना चाहिए। हम इस खूबसूरत खेल को बुनियादी बातों पर खेलते हैं। तकनीक कभी-कभी कुछ ऐसा फैसला करती है कि इंसान नहीं समझ पाते। अगर गेंद विकेट पर लग रहा है तो आउट दिया जाना चाहिए, अंपायर्स कॉल क्यों होता है?''
विज्ञापन


'रिजवान ईमानदार व्यक्ति'
हफीज ने कहा, ''रिजवान बहुत ईमानदार व्यक्ति हैं और उन्होंने मुझसे कहा कि उन्हें ऐसा महसूस ही नहीं हुआ कि गेंद दस्तानों के आसपास कहीं छू गई है। अंपायर के फैसले को पलटने के लिए निर्णायक सबूत होना चाहिए और ऐसा नहीं था।"

मैच में क्या हुआ?
ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 318 रन बनाए थे। वहीं, पाकिस्तान की पहली पारी 264 रन पर सिमट गई। इस तरह ऑस्ट्रेलियाई टीम को 54 रन की बढ़त मिली थी। ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी 262 रन पर सिमटी थी और इस तरह पाकिस्तान पर उनकी कुल बढ़त 316 रन की हुई थी। पाकिस्तान को 317 रन का लक्ष्य मिला था, जिसके जवाब में टीम चौथे दिन 237 रन पर सिमट गई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें