वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है। पांच मैंचों की सीरीज में टीम इंडिया 2-1 की बढ़त बना चुकी है और सीरीज अपने नाम करने से एक जीत दूर है। इस सीरीज में टीम इंडिया ने कई प्रयोग किए हैं और अब तक सफल रही है। इंग्लैंड सीरीज में पारी की शुरुआत करने वाले ऋषभ पंत फिर से मध्यक्रम में बल्लेबाजी कर रहे हैं। वहीं, सूर्यकुमार यादव पारी की शुरुआत कर रहे हैं।
सूर्यकुमार ने अपने करियर की शुरुआत फिनिशर के रूप में की थी और आगे चलकर मध्यक्रम में भी खेले। अब उनसे पारी की शुरुआत कराई जा रही है। कई दिग्गज भारतीय टीम के इस फैसले से सहमत नहीं हैं। सूर्यकुमार के बल्लेबाजी क्रम पर चर्चा करते हुए पूर्व क्रिकेट कृष्णामचारी श्रीकांत और मोहम्मद कैफ आपस में भिड़ गए।