फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: बिल्ली ने सो रहे शख्स पर की थप्पड़ों की बारिश, वीडियो देखने के बाद नहीं रोक पाएंगे हंसी

Thu, 04 Aug 2022 12:26 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एक शख्स बेड पर गहरी नींद में सोया हुआ है। तभी अचानक बिल्ली उस पर थप्पड़ बरसाने लगती है। बिल्ली शख्स के माथे पर लगातार और तेज थप्पड़ मार रही है। 
विज्ञापन
बिल्ली ने की सो रहे शख्स पर थप्पड़ों की बारिश - फोटो : Twitter @twitkocheng
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Viral Video in Hindi: सोशल मीडिया (Social Media) पर आए दिन कई ऐसे वीडियो वायरल (Viral Video)  होते रहते हैं जिनको देखने के बाद लोग हैरान हो जाते हैं। जानवरों के मजेदार वीडियो से इंटरनेट भरा पड़ा है जिन्हें लोग खूब पसंद करते हैं। अब इस बीच सोशल मीडिया एक बिल्ली का वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आपके होश उड़ जाएंगे। 

विज्ञापन


इस वीडियो को देखने के बाद आपका दिन बन जाएगा और आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। इसके साथ ही आपका इस वीडियो को बार-बार देखने का मन करेगा। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर लोग काफी पंसद कर रहे हैं। यह वायरल वीडियो आपके तनाव को भी कम करने में मदद करेगा। इससें एक बिल्ली और एक शख्स नजर आ रहा है। वीडियो में बिल्ली अपने मालिक को जगाने के लिए जो हरकत हुई दिख रही है उसे देखने के बाद आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे। 

इस वीडियो में दिख रहा है कि एक शरारती बिल्ली है जो अपने मालिक को उठाने के लिए ऐसा काम कर रही है जिसे देखने के बाद आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे। इस वीडियो को देखने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। 
विज्ञापन

 

बिल्ली ने जड़े थप्पड़ पर थप्पड़ 

आइए बताते हैं कि आखिर बिल्ली अपने मालिक के साथ क्या करती है? वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एक शख्स बेड पर गहरी नींद में सोया हुआ है। तभी अचानक बिल्ली उस पर थप्पड़ बरसाने लगती है। वीडियो में देख सकते हैं कि बिल्ली शख्स के माथे पर लगातार और तेज थप्पड़ मार रही है। 

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल 

 @twikocheng नाम के अकाउंट से ट्विटर पर इस वीडिय को शेयर किया गया है। खबर लिखने तक इस वीडियो को करीब 16 लाख लोग देख चुके थे जबिक 73 हजार से अधिक लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है। इस वीडियो को 12 हजार से ज्यादा लोगों ने रिट्वीट किया है। 
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें