इसके अलावा जसप्रीत बुमराह का भी एक वीडियो क्रिकेट फैंस को बड़ा रास आ रहा है। बुमराह ने छोटा रन-अप लेकर तेज गति से बाउंसर डाली, जिस पर बल्लेबाज को एक पैर के बल पर बैठकर गेंद को पीछे जाने देना पड़े। चेतेश्वर पुजारा भी चोटिल होने से बचे। बुमराह की तारीफ इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम की पूर्व गेंदबाज ईशा गुहा ने भी की।
बहरहाल, पता हो कि टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट 6 दिसंबर से एडिलेड में खेला जाएगा। टीम इंडिया इस समय ओपनर को लेकर चिंतित है क्योंकि युवा पृथ्वी शॉ अभ्यास मैच में चोटिल होकर पहले टेस्ट से बाहर हो गए हैं। इसके अलावा कोहली के लिए नंबर-6 का बल्लेबाज भी परेशानी का सबब बना हुआ है।