फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PAK vs CAN: जीत के बावजूद रिजवान ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड, टी20 विश्व कप में किसी बल्लेबाज ने नहीं किया ऐसा..

Wed, 12 Jun 2024 09:53 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क

सार

पाकिस्तान को जीत दिलाने में मोहम्मद रिजवान ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 53 रनों की नाबाद पारी खेलकर टीम को विश्व कप की पहली जीत दिलाई। इस दौरान सलामी बल्लेबाज ने दो चौके और एक छक्का लगाया। हालांकि, उनके नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया।
विज्ञापन
मोहम्मद रिजवान - फोटो : ICC/T20 World Cup
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लगातार दो मैचों में करारी शिकस्त झेलने के बाद मंगलवार को आखिरकार पाकिस्तान ने जीत का स्वाद चखा। मोहम्मद रिजवान की अर्धशतकीय पारी की बदौलत पाकिस्तान ने कनाडा को 15 गेंदों के शेष रहते सात विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ पाकिस्तान ने सुपर-8 की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है। अब टीम को अपना अगला मैच आयरलैंड के खिलाफ 16 जून को खेलना है। 
विज्ञापन


पाकिस्तान की पहली जीत
टी20 विश्व कप 2024 का 22वां मैच 11 जून को पाकिस्तान और कनाडा के बीच न्यूयॉर्क में खेला गया। इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कनाडा ने आरोन जॉनसन की अर्धशतकीय पार की बदौलत 20 ओवर में सात विकेट पर 106 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान ने 17.3 ओवर में तीन विकेट पर 107 रन बनाए और मैच जीत लिया। इस जीत के साथ टीम ग्रुप ए की अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गई। उनके खाते में अब दो अंक हैं और नेट रनरेट (+0.191) में भी सुधार हुआ है।

रिजवान ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड
पाकिस्तान को जीत दिलाने में मोहम्मद रिजवान ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 53 रनों की नाबाद पारी खेलकर टीम को विश्व कप की पहली जीत दिलाई। इस दौरान सलामी बल्लेबाज ने दो चौके और एक छक्का लगाया। हालांकि, उनके नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया। दरअसल, कनाडा के खिलाफ रिजवान का अर्धशतक 52 गेंदों में आया। गेंदों के लिहाज से यह टी20 विश्व कप के इतिहास की सबसे धीमी फिफ्टी है। इससे पहले डेविड मिलर ने मौजूदा टूर्नामेंट में 50 गेंदों में अर्धशतक लगाया था। 
विज्ञापन


गेंदों के हिसाब से सबसे धीमा अर्धशतक
गेंद खिलाड़ी  विरोधी टीम वर्ष
52 मोहम्मद रिजवान कनाडा 2024
50 डेविड मिलर नीदरलैंड 2024
49 डेवोन स्मिथ बांग्लादेश 2007
49 डेविड हसी इंग्लैंड 2010

इस मामले में रोहित के बराबर पहुंचे रिजवान
कनाडा के खिलाफ पारी का आगाज करते हुए रिजवान ने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वह टी20 में पारी का आगाज करते हुए सर्वाधिक 50+ की पारी खेलने वाले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के साथ सयुंक्त रूप से पहले स्थान पर पहुंच गए। दोनों ने टी20 में अब तक पारी का आगाज करते हुए क्रमशः 30-30 अर्धशतक लगाए हैं। इसके अलावा पाकिस्तान की तरफ से टी20 विश्व कप में 50 से ज्यादा रनों की पारी खेलने के मामले में उन्होंने बाबर आजम की बराबरी कर ली है। दोनों के नाम विश्व कप में 5-5 बार 50 से ज्यादा रनों की पारी खेलने का रिकॉर्ड दर्ज है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें