फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैफ को टीम इंडिया में जल्द वापसी की उम्मीद

Sun, 03 Mar 2013 10:14 PM IST
झांसी/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे मोहम्मद कैफ रणजी मैचों में अपने प्रदर्शन से काफी खुश हैं। उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही टीम इंडिया में उनकी वापसी होगी। वह रविवार को नगर में एक निजी कालेज द्वारा आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ करने आए थे।
विज्ञापन


उन्होंने अमर उजाला से बातचीत के दौरान कहा कि भारतीय टीम में शामिल होने के लिए वह कड़ी मेहनत कर रहे हैं। रणजी ट्रॉफी में उनका अच्छा प्रदर्शन रहा है। इससे उन्हें आशा बंधी है कि जल्द ही टीम में वह लौटेंगे।

उन्होंने माना कि भारतीय टीम को तेज विकेट पर खेलने में परेशानी होती है। इससे बचने के लिए यहां भी तेज पिचों के निर्माण को जरूरी बताया।

उन्होंने वर्तमान बॉलिंग लाइनअप को संतुलित बताते हुए कहा कि भुवनेश्वर, इशांत और समी अहमद अच्छे बॉलर हैं। अश्विन, रवींद्र जडेजा और प्रज्ञान ओझा का साथ देने को हरभजन मौजूद हैं। अच्छे बॉलरों के कारण कैप्टन को पिच के मुताबिक अंतिम एकादश चुनने में कोई समस्या नहीं आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें