फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कट्टरपंथियों ने तीन तलाक पर क्रिकेटर मोहम्मद कैफ को घेरा 

Wed, 23 Aug 2017 04:03 PM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
विज्ञापन
मोहम्मद कैफ - फोटो : The indian express
विज्ञापन
तीन तलाक के मसले पर कट्टरपं‌‌थियों ने क्रिकेटर मोहम्मद कैफ पर निशाना साधा है। कैफ ट्वीटर पर दोबारा ट्रोलिंका का शिकार हुए हैं। मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने तीन तलाक पर प्रतिबंध लगाया है। इसके बाद कैफ ने इस निर्णय का स्वागत किया था। उन्होंने ट्वीट किया, तीन तलाक को खारिज करने का सुप्रीम कोर्ट का निर्णय स्वागत योग्य है। इसमें मुस्लिम महिलाओं को सुरक्षा मिलेगी। इस तरह के लैंगिक न्याय की सख्त जरूरत है। 
विज्ञापन

  Welcome decision by Supreme Court to declare #TripleTalaq unconstitutional. Will give Muslim women security. Gender justice is much needed — Mohammad Kaif (@MohammadKaif) August 22, 2017
कैफ की इस प्रतिक्रिया पर ट्वीटर पर मिला जुला ‌रिस्पांस देखा गया। कुछ लोगों ने इस पर अपनी सहमति जताई वहीं कुछ कट्टरपंथियों ने इस मसले पर कैफ को घेर लिया। एक ने कहा कि कोर्ट ने तीन तलाक को कुरान के खिलाफ बताया है। तो वंदेमातरम पर क्या कहना है यह भी कुरान के खिलाफ है। कुरान के अनुसार अल्लाह के अलावा और कोई भगवान नहीं है।  एक अन्य कट्टरपंथी ने लिखा कि महिलाएं सबसे ज्यादा इस्लाम में सुरक्षित हैं। एक मुस्लिम होने के  नाते आपको यह पता होना चाहिए।
विज्ञापन


एक यूजर ने तो कैफ को चुनौती दी कि अगर आपने कुरान का अध्ययन किया है तो आपको पता होना चाहिए कि लैंगिक न्याय और महिला सुरक्षा की कुरान में क्या अहमियत है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें