फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिहाई के बाद कर्नल जाएंगे अपने घर, खाएंगे मां के हाथ का खाना

Wed, 23 Aug 2017 02:38 PM IST
amarujala.com- Presented By: अनंत पालीवाल
विज्ञापन
कर्नल श्रीकांत पुरोहित
विज्ञापन
9 साल जेल में रहने के बाद बुधवार को सुप्रीम कोर्ट के आदेश से रिहा हुए सेना के लेफ्टिनेंट कर्नल श्रीकांत पुरोहित का उनके पुणे स्थित घर पर बेसब्री से इंतजार हो रहा है। तलोजा जेल से निकलने के बाद पुरोहित सेना में अपनी यूनिट को रिपोर्ट करने के लिए गए।
विज्ञापन


पढ़ें- एक क्लिक में जानिए कर्नल पुरोहित के बारे में वो सभी बातें, जिसे जानना चाहते हैं आप

इसके बाद वो सेशन कोर्ट में पेश होंगे, जहां पर अभी ट्रायल चल रहा है। देर शाम को वो पुणे पहुंचेंगे। मीडिया से बात करते हुए पुरोहित ने मंगलवार को कहा कि घर पर पहुंचने के बाद सबसे पहले वो अपनी मां के हाथ से बना खाना खाएंगे और इसके बाद अपने बच्चों और पालतू कुत्ते के साथ वक्त बिताएंगे।

पत्नी दिल्ली में, आर्मी में जाएगा बेटा

पुरोहित की पत्नी पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में हैं। इसलिए फिलहाल वो उनके साथ जेल से रिहा होते समय साथ नहीं थी। वो बाद में पुणे पहुंचेगी। पुरोहित ने रिहा होने से पहले कहा कि इस मुश्किल वक्त में सेना की तरफ से जो सीख मिली थी, उसी से इतनी सालों तक साथ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें