ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच आज टी-20 ट्राई सीरीज का फाइनल मुकाबला हरारे में खेला जाएगा। इसी बीच पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने अपनी इच्छा जाहिर करते हुए कहा कि बॉलीवुड उन्हें लेकर एक अच्छी बायोपिक बना सकता है।
आमिर ने कहा कि यदि उन पर कोई बॉलीवुड फिल्म बनती है तो मैं जरूर चाहूंगा कि शाहिद कपूर ही उसमें मेरी भूमिका निभाए। वह बहुत शानदार कलाकार हैं और यकीनन वो मेरे रोल में एकदम फिट बैठेंगे। आमिर ने बताया कि उन्होंने शाहिद की आखिरी फिल्म 'पद्मावत' देखी थी।
बता दें कि पाकिस्तान के इस तूफानी गेंदबाज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अब तक कुल 212 विकेट लिए हैं। आमिर का का कहना है कि वह क्रिकेट के तीनों ही फॉर्मेट में हैट्रिक लेने का रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करना चाहते हैं।
इसके अलावा मोहम्मद आमिर ने कहा कि वह क्रिकेट में बल्लेबाज को नो बॉल पर मिलने वाली फ्री हिट मिलने से काफी नाखुश हैं। इस तरह के नियमों ने गेंदबाजों को कमजोर बनाने का काम किया है।