फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब मिताली ने ट्रोलर को दिया करारा जवाब, लोगों ने भी लगाई लताड़  

Tue, 22 Aug 2017 08:55 AM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
विज्ञापन
मिताली राज - फोटो : twitter
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर इस बार भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज ट्रोल हुई हैं। मिताली राज ने हालांकि इस ट्रोलर को तुरंत करारा जवाब दिया है। क्रिकेट फैन्स और अन्य लोगों ने भी इस ट्रोलर को लताड़ लगाई है। 
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर अक्सर सिलेब्रिटी के ट्वीट पर लोगों के नकारात्मक कमेंट आते रहते हैं। पिछले दिनों से यह ट्रेंड चल पड़ा है। मिताली राज ने रविवार को अपने ट्वीटर एकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की थी। तस्वीर एक क्रिकेट अकादमी के उद्घाटन अवसर की थीं। जिसमें मिताली राज अन्य क्रिकेटर ममता माबेन, नूशिन अल खदीर और वेदा कृष्‍णमूर्ति के साथ मुलाकात के बाद पोज दे रही हैं। इसे फैन्‍स को शेयर करते मिताली ने लिखा, 'क्या यादगार दिन था, खास महिलाओं के साथ खड़े होने का मौका मिला'।
  What a momentous day today was, standing with these special women!!@MabenMaben @AlNooshin @vedakmurthy08 pic.twitter.com/EsNwRN2G7N — Mithali Raj (@M_Raj03) August 20, 2017
विज्ञापन

अधिकांश लोगों ने इस तस्वीर की सराहना की, लेकिन एक यूजर ने इस पर भद्दा कमेंट किया। यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'सॉरी कैप्टन, हाहाहा, अच्छा नहीं दिखा'। द फसीना वेट, (पसीने से भीगी हुई हो)।

इस नकारात्मक कमेंट पर मिताली राज ने तुरंत करारा जवाब दिया। दूसरे ट्वीट पर उन्होंने लिखा, 'मैं आज जहां भी हूं। वहां इसलिए हूं क्योंकि मैंने मैदान पर पसीना बहाया है'। मुझे इसमें शर्मिंदा होने की कोई वजह नजर नहीं आती। मिताली के अलावा अन्य लोगों ने भी इस ट्रोलर को ट्वीटर पर ही लताड़ लगाई है। 
  I m where I m because I sweated it out on d field! I see no reason 2 b ashamed f it, when I'm on d ground inaugerating a cricket academy. https://t.co/lC5BOMf7o2 — Mithali Raj (@M_Raj03) August 20, 2017
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें