वर्ष 1999 में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाली मिताली एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 6,000 रन पूरे करने वाली भी पहली महिला क्रिकेटर हैं। मिताली के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को वर्ष 2016 में अलविदा कहने वाली इंग्लैंड की चार्लोट एडवर्ड्स 5992 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय रन के साथ सर्वाधिक रन बनाने वालों की सूची में दूसरे स्थान पर हैं।
इससे पहले मिताली राज ने अतंरराष्ट्रीय क्रिकेट में 10 हजार रन पूरे कर लिए थे। ऐसा करने वाली वे भारत की पहली और दुनिया की दूसरी क्रिकेटर बन गई हैं। इंग्लैंड की पूर्व कप्तान चार्लोट एडवर्डस एकमात्र महिला क्रिकेटर हैं, जिन्होंने मिताली से पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 10,000 से अधिक रन बनाए।