फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mitchell Starc: सबसे महंगे IPL खिलाड़ी ने खोला राज, कहा-अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को प्राथमिकता देने से मिली सफलता

Sun, 24 Dec 2023 10:34 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

स्टार्क ने कहा कि आईपीएल के दौरान ब्रेक से उन्हें तरोताजा होने और अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों के लिए फिट रहने में मदद मिली। स्टार्क ने कहा, ‘एक तरह के क्रिकेट कार्यक्रम को व्यवस्थित करना ही काफी कठिन है, एक साथ दो की बात तो छोड़ ही दो। 
विज्ञापन
पैट कमिंस और मिचेल स्टार्क - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया के सीनियर तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने स्वीकार किया कि उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को प्राथमिकता देने के लिए अतीत में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की लुभावनी पेशकश ठुकराईं जिससे उन्हें अपने खेल में सुधार करने में मदद मिली। पिछले हफ्ते हुई नीलामी में दो बार के चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स ने स्टार्क को 24 करोड़ 75 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ा और यह 2015 के बाद पहली बार है जब वह आईपीएल का हिस्सा बनेंगे। 
विज्ञापन


स्टार्क ने कहा कि आईपीएल के दौरान ब्रेक से उन्हें तरोताजा होने और अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों के लिए फिट रहने में मदद मिली। स्टार्क ने कहा, ‘एक तरह के क्रिकेट कार्यक्रम को व्यवस्थित करना ही काफी कठिन है, एक साथ दो की बात तो छोड़ ही दो। इसलिए मैंने हमेशा क्रिकेट से दूर एलिसा के साथ समय बिताया है या परिवार के साथ समय बिताया है। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के लिए तैयार और फिट रहने के लिए अपने शरीर को तरोताजा रखा।’ 

उन्होंने कहा,‘मुझे इसका कोई अफसोस नहीं है। मुझे लगता है कि इससे निश्चित रूप से मेरे टेस्ट क्रिकेट को मदद मिली है। पैसा हमेशा अच्छा होता है और निश्चित रूप से इस साल भी था लेकिन मैंने हमेशा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को प्राथमिकता दी है और मुझे लगता है कि इससे मेरे खेल को मदद मिली है।’
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें