फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL: इन तीन खिलाड़ियों के मुरीद हैं मिचेल सैंटनर, कहा- इनसे मिली काफी मदद

Mon, 20 Jul 2020 07:31 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
मिचेल सैंटनर
न्यूजीलैंड के बाएं हाथ के स्पिनर मिचेल सैंटनर का मानना है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में विभिन्न भारतीय विकेटों पर गेंदबाजी करते हुए उन्होंने गेंदबाज के रूप में विकास किया जबकि इस दौरान चेन्नई सुपरकिंग्स टीम के अपने साथियों हरभजन सिंह और रविंद्र जडेजा को भी समझा।
विज्ञापन

2 of 6
चेन्नई सुपरकिंग्स - फोटो : पीटीआई
सेंटनर को सीएसके ने 2018 सत्र से पहले आईपीएल नीलामी में 50 लाख रुपये में खरीदा था लेकिन वह घुटने में चोट के कारण उस साल टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। हैमिल्टन के इस क्रिकेटर ने हालांकि 2019 में वापसी की और टीम की ओर से चार मैच खेले।
विज्ञापन

3 of 6
मिचेल सेंटनर
सैंटनर ने ईएसपीएनक्रिकइंफो से कहा, 'आईपीएल का अनुभव शानदार था। मैं पहली बार ऐसे मैदान पर खेल रहा था जहां गेंद अधिक स्पिन करती थी, चेन्नई में, जो अच्छा था क्योंकि आपको अधिक प्रयास नहीं करना पड़ता था।'

4 of 6
मिशेल सेंटनर
उन्होंने कहा, 'आप बस सही लाइन और लेंथ से गेंदबाजी करने का प्रयास करते हो और बाकी सब कुछ विकेट को करने देते हो। मुझे लगता है कि मुझे जितना जल्दी संभव को हालात से सामंजस्य बैठाना था और पता करना था कि प्रत्येक विकेट पर कौन सी गेंद सबसे आक्रामक है।'
विज्ञापन

5 of 6
हरभजन सिंह - फोटो : पीटीआई
सैंटनर ने कहा कि खेल के कुछ सबसे बड़े नामों के साथ क्रिकेट पर चर्चा करके मदद मिली। उन्होंने कहा, 'चेन्नई में बात करने और खेलने के लिए कुछ विश्व स्तरीय स्पिनर थे- हरभजन, जडेजा और इमरान ताहिर जैसे खिलाड़ी।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मिचेल सैंटनर
सैंटनर ने कहा, 'जब मैं पहले साल चोटिल हो गया था तो मैं काफी निराश था लेकिन पिछली बार मुझे मौका मिला और मैंने इसे अनुभव किया। यह अविश्वसनीय टूर्नामेंट है और टी-20 लीग के मामले में निश्चित तौर पर सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट है।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें