फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलियाई उप-कप्तान की भारत को चुनौती, बोले- 'कोहली की आड़ में नहीं बच पाएंगे बाकी बल्लेबाज'

Tue, 04 Dec 2018 02:26 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
kohli and marsh
विज्ञापन

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज से पहले सभी की निगाहें टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली पर टिकी हैं। यहां तक कि ऑस्ट्रेलियाई टीम भी कप्तान कोहली को लेकर अपनी रणनीतियों पर जमके काम कर रही है। हालांकि टीम के तेज गेंदबाज मिचेल मार्श ने अपनी रणनीतियों के एक छोटे से अंश का खुलासा करते हुए टीम इंडिया को चेतावनी दे डाली है।

विज्ञापन


मार्श ने कहा कि भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज में कोहली बेशक चर्चा का केंद्र हों, लेकिन ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज भारत के सभी बल्लेबाजों को ध्यान में रखते हुए मजबूत प्लान बना रही है। मार्श ने कहा कि उनके गेंदबाजों ने रणनीति बना ली हैं और इस पर अमल करने पर ही पूरा फोकस रहेगा।

मार्श ने कहा , 'विराट कोहली न सिर्फ एक बेहतरीन कप्तान हैं, बल्कि महान खिलाड़ी भी हैं। इसलिए हमें कोहली को फंसाने के लिए स्पेशल प्लान बनाने होंगे। हालांकि अगर लोग यह सोच रहे हैं कि हम बाकी बल्लेबाजों को लेकर आश्वस्त हैं तो ऐसा सोचना बेवकूफी है। हमने टीम की मजबूत बल्लेबाजी को तोड़ने के बारे में भी सोच लिया है।
विज्ञापन


इसके अलावा भारतीय टीम के गेंदबाजी आक्रमण के बारे में मार्श ने कहा, 'अश्विन, रविंद्र जडेजा और कुलदीप यादव शानदार स्पिनर हैं, लेकिन भारतीय स्पिनर्स का यहां रिकॉर्ड खराब रहा है। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज इन विश्व स्तरीय गेंदबाजों का सामना करने को तैयार हैं।'

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें