फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिग्गज गेंदबाज ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
अपनी तेज गेंदबाजी से अच्छे-अच्छे बल्लेबाजों को पस्त कर देने वाले आस्ट्रेलियाई गेंदबाज मिशेल जॉनसन ने इंटरनेशनल क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास लेने की घोषणा की है। वे आज न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए दूसरे टेस्ट मैच के खत्म होते ही संन्यास
विज्ञापन

का ऐलान कर दिया।

जॉनसन ने एक प्रेस रिलीज के जरिए कहा, "मैं महसूस करता हूं कि अलविदा करने का ये सबसे अच्छा समय है। मैं बहुत खुशनसीब हूं कि मेरा करियर इतना अच्छा रहा है। मैंने अपने देश के लिए खेलते हुए हर पल का आनंद लिया। मेरा यह सफर बहुत ही शानदार रहा।"

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए जॉनसन ने कहा कि इस सफर को एक न एक दिन खत्म होना ही था और यहां वाका (ऑस्ट्रेलिया के पर्थ का एक क्रिकेट ग्राउंड) में इंटरनेशनल क्रिकेट के इस सफर का खत्म होना बहुत ही खास है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोच समझकर किया फैसला

जॉनसन ने कहा कि उन्होंने यह फैसला काफी सोच समझकर किया है। जॉनसन के अनुसार उन्हें नहीं लगता कि इस मैच के बाद वह ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की उस हरी टोपी को पहनने के काबिल खिलाड़ी जितनी मेहनत कर पाएंगे।

जॉनसन का क्रिकेट का अलविदा कहने का ये फैसला कुछ साथी आस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के संन्यास लेने के बाद आया है, जिनमें माइकल क्लार्क, क्रिस रोजर्स और रयान हैरिस हैं।

शेन वाटसन ने भी जॉनसन की तरफ से संन्यास लेने की घोषणा के बाद एक ट्वीट कर कहा है कि मुझे खेद है कि मैं अब अपनी महान साथी के साथ फिर नहीं खेल सकूंगा।

Brings tears to my eyes to think that I won't play again with my great mate @MitchJohnson398. Great team man, great friend & cricket legend— Shane Watson (@ShaneRWatson33) November 17, 2015
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें