कप्तान मिस्बाह उल हक ने न सिर्फ 40 के पार की उम्र में अपना पांचवां शतक ठोंका बल्कि असद शफीक के साथ एक नया कीर्तिमान बना दिया जिसे कभी रिकी पोंटिंग और स्टीव वॉ की ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी ने बनाया था।
अपनी शतकीय पारी के साथ ही मिस्बाह ने असद के साथ पांचवें विकेट के लिए 148 रनों की शतकीय साझेदारी कर डाली जो इस विकेट के लिए दोनों के बीच सातवीं शतकीय साझेदारी है और अब यह नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बन गया है।
पाक की इस जोड़ी ने पोंटिंग और स्टीव वॉ की ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी का रिकॉर्ड तोड़ा जिसने इस विकेट के लिए 6 बार शतकीय साझेदारी का रिकॉर्ड बनाया था। पाक जोड़ी की 148 रनों की यह साझेदारी लॉर्ड्स के मैदान पर किसी भी विकेट के लिए चौथी सबसे बड़ी साझेदारी भी है।