फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 WC: खास छत से ढक जाता है ऑस्ट्रेलिया का यह मैदान, नहीं आती बारिश की एक बूंद, वॉन बोले- यहीं कराओ सारे मैच

Fri, 28 Oct 2022 06:20 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न

सार

ऑस्ट्रेलिया के डॉकलैंड्स स्टेडियम में एक खास छत लगाई गई है, जो बारिश होने पर पूरे मैदान को ढक लेती है। ऐसे में बारिश होने पर भी मैच खेला जा सकता है। माइकल वॉन ने कहा है कि टी20 विश्व कप के मैच इसी मैदान पर कराए जा सकते हैं। 
 
विज्ञापन
डॉकलैंड्स स्टेडियम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टी20 विश्व कप 2022 में बारिश कई मैचों में खलल डाल चुकी है। अब तक तीन मैच बारिश की वजह से रद्द हो चुके हैं और कई मैच इससे प्रभावित हुए हैं। इंग्लैंड और आयरलैंड के बीच मुकाबले का नतीजा डकवर्थ लुईस नियम के तहत निकाला गया था और इंग्लैंड की टीम पांच रन से यह मैच हार गई थी। शुक्रवार को इस टूर्नामेंट में दो मुकाबले होने थे, लेकिन बारिश की वजह से दोनों मैच रद्द हो गए और कोई गेंद तक नहीं फेंकी जा सकी। इसके बाद पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर माइकल वॉन ने कहा है कि बारिश के मौसम में छत वाले स्टेडियम पर मैच क्यों नहीं कराए जा सकते। 

PAK vs ZIM: मिस्टर बीन को लेकर जिम्बाब्वे के राष्ट्रपति से बोले पाकिस्तानी पीएम- वापसी करना हमारी मजेदार आदत

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में डॉकलैंड्स स्टेडियम में छत की सुविधा मौजूद है। जरूरत पड़ने पर यह छत पूरे मैदान को ढक लेती है और बारिश की एक बूंद मैदान या पिच पर नहीं पड़ती। इस मैदान बारिश होने पर भी पूरा मैच खेला जा सकता है। इसी वजह से माइकल वॉन ने कहा "ऑस्ट्रेलिया में बारिश का मौसम है... मेलबर्न में छत वाला स्टेडियम है... इसका उपयोग करना समझदारी नहीं होती?"

T20 WC: शोएब अख्तर ने की 'खिसियानी बिल्ली' वाली हरकत, बोले- जिम्बाब्वे के खिलाफ हम सिर्फ हारे, लेकिन भारत तो..

इसके बाद माइकल वॉन ने दूसरा ट्वीट कर लिखा कि श्रीलंका में जब तूफान आता है तो पूरे मैदान को ढक दिया जाता है। मौसम साफ होने पर कवर हटाए जाते हैं और बारिश रुकते ही मैच शुरू हो जाता है, क्योंकि मैदान गीला नहीं होता। जब मेलबर्न में बारिश हो रही थी, तो दो दिन से एमसीजी को ढका क्यों नहीं गया था। 

T20 WC: श्रीलंका के खिलाफ वापसी कर सकता है न्यूजीलैंड का यह खतरनाक ओपनर, अब मध्यक्रम में खेलने की तैयारी

विज्ञापन

बारिश से निपटने का बेहतर तरीका हो सकता है डॉकलैंड्स स्टेडियम
डॉकलैंड्स स्टेडियम में बारिश के बावजूद मैच खेले जा सकते हैं। ऐसे में आईसीसी और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया यह सुनिश्चित कर सकते हैं कि बारिश होने की स्थिति में मैच इसी मैदान में खेले जाएं। ऐसे में फैंस को निराशा नहीं होगी और सभी मैचों का नतीजा आ सकेगा। सुपर-12 के मुकाबले रद्द होने से टूर्नामेंट में ज्यादा फर्क नहीं पड़ रहा है, लेकिन सेमीफाइनल और फाइनल के दौरान बारिश होने पर पूरे विश्व कप का मजा किरकिरा हो सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें