इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर बवाल हो गया और जिम्बाब्वे के कई फैंस ने कहा कि उनकी क्रिकेट टीम फर्जी मिस्टर बीन का बदला लेगी। पाकिस्तान-जिम्बाब्वे मैच को 'मिस्टर बीन डर्बी' का टैग भी मिल गया।
PAK vs ZIM: पाकिस्तान पर जीत के बाद झूमे मशहूर कमेंटेटर पॉमी मबंगवा, लाजवाब कमेंट्री का वीडियो हुआ वायरल
विश्व कप में पाकिस्तान की दूसरी हार
टी20 विश्व कप में पाकिस्तान की टीम को पहले मैच में भारत के खिलाफ चार विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। भारत ने आखिरी गेंद में एक रन बनाकर यह मुकाबला चार विकेट से अपने नाम किया था। इसके बाद दूसरे मैच में भी पाकिस्तान की टीम आखिरी गेंद में हार गई। इस बार पाकिस्तान लक्ष्य का पीछा कर रहा था और आखिरी गेंद में उसे जीत के लिए तीन रन की जरूरत थी। इस बार भी आखिरी गेंद पर एक रन बने और पाकिस्तान एक रन से यह मैच हार गया।
जिम्बाब्वे ने पाकिस्तान के सामने 131 रन का लक्ष्य रखा था। इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम आठ विकेट खोकर 129 रन ही बना पाई और यह मुकाबला एक रन से हार गई।