फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्लार्क ने चौथी बार जीता एलन बोर्डर मेडल

Mon, 04 Feb 2013 10:17 PM IST
मेलबर्न/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क चौथी बार देश की ओर मिलने वाला साल के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर का सम्मान एलन बोर्डर मेडल जीत लिया। 31 वर्षीय क्लार्क और उनके पूर्व साथी कप्तान रिकी पोंटिंग सर्वाधिक चार बार यह पदक जीत चुके हैं। ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट और वन-डे कप्तान क्लार्क ने 198 मतों के साथ लगातार दूसरी बार यह पदक जीता है।
विज्ञापन


165 अंकों के साथ दो बार के विजेता शेन वाटसन दूसरे और माइक हसी तीसरे स्थान पर रहे। क्लार्क ने साथ ही लगातार दूसरी बार साल के सर्वश्रेष्ठ टेस्ट क्रिकेटर का अवार्ड भी जीता।

उल्लेखनीय है कि माइकल क्लार्क की अगुवाई में ऑस्ट्रेलिया टीम भारत में चार टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेने के लिए आ रही है। चार मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 22 फरवरी को खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें