आईपीएल 2024 में 51वें मुकाबले में आज मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम आमने-सामने होंगी। इस मैच में दोनों टीमों की नज़र जीत पर होगी। इसके अलावा ये मैच मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा के लिए भी काफ़ी अहम होगा। रोहित शर्मा एक बड़े अहम रिकॉर्ड से केवल 54 रन दूर हैं जिसको वो आज हासिल कर सकते हैं।
दरअसल, केकेआर के खिलाफ आज 54 रन का आँकड़ा छूते ही रोहित शर्मा कोलकाता के खिलाफ आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। फिलहाल इस लिस्ट में पहला नाम डेविड वॉर्नर का है जिन्होंने केकेआर के खिलाफ 28 पारियों में 1093 रन बनाए हैं। वहीं रोहित शर्मा केकेआर के खिलाफ़ 31 पारियों में 1040 रन बना कर दूसरे नंबर पर हैं, डेविड वॉर्नर को पीछे छोड पहले नंबर पर आने से रोहित केवल 54 रन दूर हैं।