उधर, भारतीय उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे ने संकेत दिया कि निचले क्रम में बल्लेबाजी करने की क्षमता के कारण तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर का इस्तेमाल किया जा सकता है। हालांकि, उन्होंने टीम संयोजन का खुलासा नहीं किया। रहाणे से जब पूछा गया कि भारतीय गेंदबाजों में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज कौन है जो हार्दिक पांड्या की जगह ले सकता है तो उन्होंने मुंबई के अपने साथ खिलाड़ी शार्दुल का नाम लिया। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में ब्रिसबेन टेस्ट में अर्धशतकीय पारी खेलने के साथ सात विकेट भी चटकाए थे।