फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mayank Agarwal: मयंक अग्रवाल ने अस्पताल से शेयर की तस्वीर, कर्नाटक के कप्तान ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

Wed, 31 Jan 2024 01:42 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अगरतला

सार

मयंक ने इंडिगो की फ्लाइट में पानी समझकर एक पेय पदार्थ का इस्तेमाल किया। यह विमान में उनकी सीट पर रखा था। इसके बाद वह बीमार हो गए। मयंक ने अपने मैनेजर के जरिए पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।
विज्ञापन
मयंक अग्रवाल - फोटो : Mayank Agarwal/Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के ओपनर बल्लेबाज और कर्नाटक के कप्तान मयंक अग्रवाल त्रिपुरा की राजधानी अगरतला के अस्पताल में भर्ती हैं। सूरत की यात्रा के समय मयंक बीमार पड़ गए। उन्होंने मुंह और गले में जलन की शिकायत की थी। इसके बाद उन्हें भर्ती कराया गया था। अस्पताल प्रशासन ने देर रात बताया कि उनकी स्थिती अब ठीक है और वह खतरे से बाहर हैं। माना जा रहा है कि बुधवार (31 जनवरी) को उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। मयंक ने अस्पताल से तस्वीर भी शेयर की है। उन्होंने लिखा, ''मैं अब बेहतर महसूस कर रहा हूं। वापसी के लिए कमर कस रहा हूं। प्रार्थनाओं, प्यार और समर्थन के लिए आप सभी को धन्यवाद।''
विज्ञापन


मयंक ने अस्पताल में भर्ती होने के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने साजिश का आरोप लगाया है। मयंक ने इंडिगो की फ्लाइट में पानी समझकर एक पेय पदार्थ का इस्तेमाल किया। यह विमान में उनकी सीट पर रखा था। इसके बाद वह बीमार हो गए। मयंक ने अपने मैनेजर के जरिए पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। इसकी पुष्टि पश्चिम त्रिपुरा के पुलिस अधीक्षक किरन कुमार ने की है। उन्होंने कहा कि मयंक के मैनेजर ने न्यू कैपिटल कॉम्पलेक्स पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

शीर्ष पुलिस अधिकारी ने यह भी कहा, "उनके (मयंक) के मैनेजर ने कहा कि जब वह हवाई जहाज में बैठे थे, तो उनके सामने एक थैली थी। उन्होंने ज्यादा नहीं बल्कि थोड़ी सी पानी पी थी, लेकिन अचानक उनके मुंह में जलन होने लगी।  वह बात भी नहीं कर पा रहे थे और उन्हें आईएलएस अस्पताल लाया गया। उनके मुंह में सूजन और अल्सर थे। अब उनकी हालत स्थिर है।"
विज्ञापन


हम जांच करेंगे कि क्या हुआ: स्वास्थ्य सचिव
राज्य के स्वास्थ्य सचिव किरण गिट्टे ने कहा, "पुलिस ने उनकी शिकायत स्वीकार कर ली है और हम जांच करेंगे कि क्या हुआ। उनके मैनेजर के अनुसार वह बेंगलुरु जाएंगे और इस बीच अगरतला में जो भी सबसे अच्छा इलाज उपलब्ध होगा, हम उन्हें मुहैया कराएंगे।"

अस्पताल ने क्या कहा था?
अस्पताल ने मंगलवार देर रात कहा था, ''आज शाम क्रिकेटर मयंक अग्रवाल को एमबीबी एयरपोर्ट अगरतला से आईएलएस हॉस्पिटल अगरतला ले जाया गया। उन्हें कुछ मौखिक जलन और होठों पर सूजन का अनुभव हो रहा था। आपातकालीन स्थिति में अस्पताल के सलाहकारों द्वारा मूल्यांकन किये जाने के बाद उन्हें भर्ती कर लिया गया। फिलहाल वह चिकित्सकीय रूप से स्थिर हैं और उनकी लगातार चिकित्सकीय निगरानी की जा रही है।''

'बोल नहीं पा रहे थे मयंक' 
मयंक अग्रवाल के स्वास्थ्य पर त्रिपुरा क्रिकेट एसोसिएशन के कार्यकारी सचिव बासुदेब चक्रवर्ती का कहना है, "मुझे फोन आया कि मयंक अग्रवाल को आपातकालीन स्थिति में भर्ती कराया गया है। मयक ने एक बोतल से पानी समझकर तरल पदार्थ पी लिया। सूजन महसूस हुई। अस्पताल पहुंचने पर हमने देखा कि उनका चेहरा सूज गया था और वह बोल नहीं पा रहा थे।''
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें