श्रीनाथ को याद आया कि सिक्का उनके पास ही है। ऐसे में उन्होंने तुरंत सिक्का धवन को दिया और धवन ने सिक्का मिलते ही हवा में उछाल दिया। केशव महाराज ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।
MS Dhoni: धोनी पर शाहिद अफरीदी का बड़ा बयान, कहा- उनकी कप्तानी में भारतीय टीम पाकिस्तान को कुछ नहीं समझती थी
दक्षिण अफ्रीका का अच्छा स्कोर
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं थी। सिर्फ सात रन के स्कोर पर टीम का पहला विकेट गिर गया था और 40 रन के स्कोर पर दोनों सलामी बल्लेबाजों को गंवाने के बाद अफ्रीकी टीम संघर्ष कर रही थी। इसके बाद रीजा हेंड्रिक्स और एडेन मार्करम ने 129 रन की साझेदारी कर अपनी टीम को बेहतर स्थिति में पहुंचाया। अंत में डेविड मिलर और क्लासेन ने उपयोगी पारी खेली अपनी टीम को 278 रन के स्कोर तक पहुंचाया। खबर लिखे जाने तक भारत ने इसके जवाब में दो विकेट खोकर 91 रन बना लिए हैं।
T20 World Cup: शार्दुल को टी20 वर्ल्ड कप टीम में नहीं चुने जाने का मलाल, कहा- मेरे अंदर अभी काफी क्रिकेट बाकी
भारत के लिए इस मैच में मोहम्मद सिराज ने शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने 10 ओवर में सिर्फ 38 रन दिए और तीन अहम विकेट लिए। उनके अलावा भारत के बाकी सभी बल्लेबाजों को एक-एक विकेट मिला।