अफरीदी ने समा टीवी से बातचीत में कहा कि धोनी की कप्तानी के दौरान भारत ने पाकिस्तान के प्रति अपना दृष्टिकोण और रवैया बदल दिया था। भारत ने पाकिस्तान को दरकिनार करना शुरू कर दिया है और ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ प्रतिस्पर्धा शुरू कर दी। हालांकि, अफरीदी को लगता है कि पाकिस्तान ने हाल के दिनों में खेल के प्रति अपने रवैये को बदला है।
ये भी पढ़ें: T20 World Cup: शार्दुल को टी20 वर्ल्ड कप टीम में नहीं चुने जाने का मलाल, कहा- मेरे अंदर अभी काफी क्रिकेट बाकी
अफरीदी ने क्या-क्या कहा?
अफरीदी ने कहा, ''अगर आप भारत की टीम को उठाके देखे तो पिछले कुछ समय में, खासकर धोनी के दौर में आप देखें तो उन्होंने अपने रवैये को बदला है। उन्होंने पाकिस्तान को...वो जो पाकिस्तान-भारत का मैच होता था, उसे खत्म कर दिया था। वे लगातार जीतते जा रहे थे। उन्होंने अपनी सोच बदली। भारत ने ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका के साथ मुकाबला करना शुरू कर दिया था।''
अफरीदी ने आगे कहा, ''उन्होंने (भारत) पाकिस्तान को साइड में रख दिया था। हालांकि, अब वो चीजें वापस आ रही हैं और निश्चित रूप से वापस आएगी। रवैया बहुत महत्वपूर्ण है। इससे यह तय होता है कि आप खुद को किस स्तर पर रखना चाहते हैं।''
ये भी पढ़ें: Urvashi Rautela Rishbah Pant: ऋषभ पंत के बाद उर्वशी रौतेला भी ऑस्ट्रेलिया पहुंचीं, कहा- प्यार को फॉलो किया