फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोमांचक होगा श्रीलंका और विंडीज का मुकाबला

Sun, 07 Jul 2013 11:56 AM IST
पोर्ट आफ स्पेन
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत की मेजबान वेस्टइंडीज पर धमाकेदार जीत के बाद त्रिकोणीय सीरीज के सारे समीकरण बदल गए हैं और श्रीलंका तथा विंडीज के बीच रविवार को होने वाला मैच करो या मरो का मुकाबला बन गया है।
विज्ञापन


वेस्टइंडीज की टीम अपने शुरूआती दो मुकाबले जीतकर सर्वाधिक नौ अंकों के साथ अंकतालिका में शीर्ष पर है। यदि कैरेबियाई टीम शुक्रवार को भारत से अपना मैच जीत जाती तो वह सीधे फाइनल का टिकट कटा लेती।

टूर्नामेंट अभी पूरी तरह खुला हुआ है और कोई भी टीम बाहर हो सकती है।

दूसरी ओर भारत को अपने पिछले मैच में 161 रनों के भारी अंतर से हराकर बोनस अंकों के साथ श्रीलंका इस समय दो मैचों में पांच अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है जबकि भारत तीन मैचों में पांच अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है।
विज्ञापन


ऐसे में यदि श्रीलंका रविवार को कैरेबियाई टीम से जीत जाता है तो वह अंकों के हिसाब से वेस्टइंडीज के बराबर आ सकता है लेकिन यदि वह यह मुकाबला हारा तो भारत के साथ उसका आखिरी लीग मैच निर्णायक होगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें