फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिरी गेंद पर हारने के बाद बांग्लादेशी कप्तान का बयान, 'खिताब से पहले मानसिक अवरोध से जीतना जरूरी'

Sun, 30 Sep 2018 08:11 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
mashrafe mortaza
विज्ञापन

बांग्लादेश के कप्तान मशरेफी मुर्तजा ने कहा कि अगर उनकी टीम को फाइनल जैसे महतवपूर्ण मैचों में जीत दर्ज करनी है तो पहले उसे इन मैचों से जुड़े मानसिक अवरोध से पार पाना होगा। बांग्लादेश को एशिया कप फाइनल में भारत से तीन विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।

विज्ञापन


भारतीय टीम ने आखिरी गेंद पर जीत दर्ज की। किसी टूर्नामेंट के फाइनल में बांग्लादेश की इस साल तीसरी हार है। वह जनवरी में तीन देशों के एकदिवसीय टूर्नामेंट के फाइनल में श्रीलंका से और मार्च में टी20 टूर्नामेंट के निर्णायक मुकाबले में भारत से हार गया था।

मुर्तजा ने शनिवार की रात टीम के दुबई से यहां पहुंचने पर संवाददाताओं से कहा, 'कुछ कारणों से हम खिताब नहीं जीत पाये। अगर एक बार हम खिताब जीतने में सफल रहते हैं तो आगे हमारे लिये आसानी होगी।' उन्होंने कहा, 'निश्चित तौर पर कुछ मानसिक अवरोध है। टूर्नामेंट को जीतने के लिये इस बाधा से पार पाना जरूरी है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें