फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला पोल : संयुक्त राष्ट्र में भारत की लताड़ के बाद भी आतंक पर लगाम नहीं लगाएगा पाक

Sun, 30 Sep 2018 07:40 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

संयुक्त राष्ट्र महासभा की 73वीं बैठक में सुषमा स्वराज ने मजबूती से भारत का पक्ष रखते हुए पाकिस्तान को चेतावनी दी। यूएजीए में भाषण का मतलब होता है पूरी दुनिया के सामने अपना पक्ष रखना। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने स्वच्छ भारत और स्वस्थ्य भारत का संकल्प लिया है। जिन विकसित देशों ने प्रकृति का विनाश करके अपना विकास किया है, उनको इसकी जिम्मेदारी लेनी होगी। उनको इससे मुंह नहीं मोड़ना चाहिए, उन्होंने कहा कि आतंकवाद और जलवायु परिवर्तन आज सबसे बड़ी समस्या है।

विज्ञापन


पाकिस्तान में खुले आम घूम रहे हैं आतंकी

सुषमा ने अपने सात मिनट के भाषण में कहा कि 9/11 का मास्टरमाइंड तो मारा गया किंतु 26/11 का मास्टरमाइंड हाफिज सईद आज भी खुला घूम रहा है, रैलियां कर रहा है, चुनाव लड़वाता है, सरेआम भारत को धमकियां देता है। उन्होंने कहा कि वहां पर सर्दइ जैसे आतंकी खुलेआम घूम रहे हैं। वे भारत के खिलाफ बयान देते हैं लेकिन वहां की सरकार कुछ नहीं करती।

अमर उजाला डॉट कॉम ने इस मुद्दे पर ऑनलाइन पोल में सवाल पूछा था कि 'क्या संयुक्त राष्ट्र में भारत की लताड़ के बाद पाक लगाएगा आतंक पर लगाम?' इस सवाल पर 16.27 प्रतिशत लोगों का मानना है कि संयुक्त राष्ट्र में भारत की लताड़ के बाद पाक आतंक पर लगाम लगाएगा। वहीं, 83.73 प्रतिशत लोगों का मानना है कि संयुक्त राष्ट्र में भारत की लताड़ के बाद भी आतंक पर लगाम नहीं लगाएगा पाक।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें