फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ENG vs IND: कंधे की चोट से जूझ रहा इंग्लैंड का यह स्टार गेंदबाज, तीसरे टेस्ट में खेलने पर संशय

Tue, 17 Aug 2021 10:31 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

बता दें कि इस समय इंग्लैंड के कई स्टार खिलाड़ी चोट के कारण टीम से बाहर चल रह रहे हैं। इनमें स्टुअर्ट ब्रॉड, जोफ्रा आर्चर, क्रिस वोक्स का नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
इंग्लैंड क्रिकेट टीम - फोटो : twitter@ICC
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड इस समय कंधे की चोट से परेशान है। भारत के खिलाफ तीसरे टेस्ट में उनके खेलने पर संशय लग रहा है। वुड की चोट को लेकर इंग्लैंड के मुख्य कोच क्रिस सिल्वरवुड ने बड़ा अपडेट दिया है। कोच ने कहा है कि वुड की दवाइयां और इलाज चल रहा है। अगले दो दिनों में इसको लेकर चीजें और ज्यादा साफ होगी। बता दें कि वुड को लॉर्ड्स टेस्ट के चौथे दिन फील्डिंग करते समय कंधे में चोट लग गई थी। 

विज्ञापन


कोच ने कहा, 'समय करीब आते ही हम वुड और अपने डॉक्टरों के साथ इस पर निर्णय लेंगे। अगर (वुड) ठीक नहीं हैं तो नहीं हैं। मैं उन्हें जबरदस्ती खेलने के लिए नहीं कहूंगा। मैं उन्हें तब तक खेलने के लिए नहीं कहूंगा जब तक कि वह खुद आकर न कहे कि वह अब ठीक हैं। मैं इसके बाद ही कुछ कहूंगा।' भारत के खिलाफ मौजूदा सीरीज में इंग्लैंड 0-1 से पीछे है। बता दें कि दोनों टीमों के बीच तीसरा टेस्ट 25 अगस्त से हैंडिग्ले में खेला जाएगा।

दरअसल, इस समय इंग्लैंड के कई स्टार खिलाड़ी चोट के कारण टीम से बाहर चल रह रहे हैं। इनमें स्टुअर्ट ब्रॉड, जोफ्रा आर्चर, क्रिस वोक्स का नाम शामिल हैं। वहीं, टीम के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने लंबे समय के लिए क्रिकेट से दूरी बना लिया है। इस ऑलराउंडर ने पिछले महीने पाकिस्तान के खिलाफ इंग्लैंड की वनडे में 3-0 से जीत के बाद अनिश्चितकालीन अवकाश ले लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें