रोहित से क्यों छीनी गई कप्तानी?
मुंबई इंडियंस की कप्तानी से रोहित को हटाने के विषय में टीम के मुख्य कोच बाउचर ने बात की। उन्होंने बताया कि टीम मैनेजमेंट की तरफ से लिया गया ये निर्णय पूरी तरह से क्रिकेटिंग फैसला था। उन्होंने कहा, “मेरे हिसाब से यह पूरी तरह से एक क्रिकेटिंग फैसला था। हमने हार्दिक को बतौर खिलाड़ी टीम में वापस लाने के लिए विंडो पीरियड देखा। मेरे अनुसार, मुंबई इंडियंस में यह ट्रांजिशन फेज है। ज्यादातर भारतीय लोग ये नहीं समझ पाते हैं। लोग काफी भावुक हो जाते हैं, लेकिन भावनाओं को इन सबसे दूर रखना पड़ता है। यह सिर्फ क्रिकेटिंग फैसला है और मुझे लगता है कि इससे रोहित शर्मा का बेस्ट निकल कर आएगा। उन्हें क्रीज पर जाकर रन बनाने का आनंद लेने दीजिए।“