फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिंता: टी-20 विश्व कप से पहले बाउचर को सताने लगा इस बात का डर, बताया IPL से क्या होगा नुकसान

Mon, 05 Jul 2021 05:14 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आईपीएल 2021 के बाकी मैच यूएई में कराए जाएंगे जबकि टी-20 विश्व कप भी कोरोना महामारी के कारण अब भारत की बजाय यूएई में ही होगा।
विज्ञापन
मार्क बाउचर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण अफ्रीका के मुख्य कोच मार्क बाउचर का मानना है कि इंडियन प्रीमियर लीग के बाकी मैच संयुक्त अरब अमीरात में कराने से वहां पिचों पर काफी असर पड़ेगा और टी-20 विश्व कप के दौरान वे स्पिनरों की मददगार साबित होंगी। आईपीएल 2021 के बाकी मैच यूएई में कराए जाएंगे जबकि टी-20 विश्व कप भी कोरोना महामारी के कारण अब भारत की बजाय यूएई में ही होगा। आईपीएल का दूसरा चरण 19 सितंबर से 15 अक्तूबर के बीच होगा जबकि टी-20 विश्व कप 17 अक्तूबर से शुरू होगा।

विज्ञापन


बाउचर ने ईएसपीएन क्रिकइन्फो से कहा, 'आईपीएल के बाद विकेट सूख जाएंगे। ये ऐसे विकेट नहीं होंगे जैसे दक्षिण अफ्रीका में होते हैं जिन पर 180-200 रन बना सकते हैं। यहां काफी चतुराई से खेलनाा होगा।' उन्होंने कहा, 'वे उन पिचों पर आईपीएल खेलेंगे जिससे पिचें पुरानी हो जाएंगी और बिल्कुल उपमहाद्वीप की पिचों की तरह होंगी।' उन्होंने कहा कि स्पिनरों की मददगार पिचों पर बल्लेबाजी करना कठिन होगा। बाउचर ने कहा, 'आईपीएल से पता चल जाएगा कि उन पिचों पर कितना स्कोर सही रहेगा। मुझे डर है कि स्पिनरों की भूमिका निर्णायक हो जाएगी।'

IPL 2021 को चार मई को किया गया था स्थगित 
बता दें कि कई टीमों में कोरोना के मामले सामने आने के बाद आईपीएल के 14वें सीजन को चार मई को स्थगित कर दिया गया था। दो मई तक कुल 29 मुकाबले खेले गए थे। आईपीएल 2021 के स्थगित होने तक दिल्ली कैपिटल्स आठ मैचों में छह जीत के साथ पहले स्थान पर है जबकि चेन्नई सुपर किंग्स पां मैचों में जीत के साथ दूसरे नंबर पर काबिज है। वहीं, विराट कोहली की कप्तानी वाली आरसीबी पांच मैचों में जीत के साथ तीसरे स्थान पर है।
विज्ञापन


बीसीसीआई इस प्रमुख टूर्नामेंट का मेजबान बना रहेगा
बता दें कि बीसीसीआई इस प्रमुख टूर्नामेंट का मेजबान बना रहेगा। 16 टीमों का टूर्नामेंट यूएई के तीन शहरों (दुबई, शारजाह और अबुधाबी) और ओमान में खेला जाएगा। मालूम हो कि पिछले साल वैश्विक क्रिकेट कैलेंडर को बाधित करने वाले कोविड-19 महामारी के साथ, आईसीसी ने 2020 विश्व कप को स्थगित कर दिया था, जो मूल रूप से ऑस्ट्रेलिया में आयोजित होने वाला था। इसके बाद यह फैसला किया कि भारत में 2021, जबकि ऑस्ट्रेलिया में 2022 संस्करण खेला जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें