देवांग गांधी
भारत के लिए आखिरी बार 2015 में खेलने वाले तिवारी बंगाल के लिए तिहरा शतक जड़ने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए। उनसे पहले देवांग गांधी ने गुवाहाटी में असम के खिलाफ 1998-99 में 323 रन बनाए थे। पिछले महीने आईपीएल नीलामी में बिक नहीं सके तिवारी विवाद के घेरे मे आ गए थे, जब उन्होंने राष्ट्रीय चयनकर्ता देवांग गांधी को बंगाल टीम के ड्रेसिंग रूम में प्रवेश करने से रोका था। सत्र की शुरुआत में उन्हें कप्तानी से हटाकर अभिमन्यु ईश्वरन को नया कप्तान बनाया गया था।