फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fastag: फास्टैग लेन से गुजरने वालों से एक करोड़ रुपये से अधिक का जुर्माना वसूला

Tue, 21 Jan 2020 12:09 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 2
फास्टैग - फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रीय राजमार्ग के टोल प्लाजा पर फास्टैग सख्ती से लागू होने से वाहन चालकों को दोगुना जुर्माना देना पड़ रहा है। पांच दिन के भीतर ही आगरा से दिल्ली की ओर जाने वाले राजमार्ग पर टोल प्लाजा में 63 फीसदी तक वाहन फास्टैग से गुजर रहे हैं, जबकि आगरा-फिरोजाबाद, जयपुर, अलीगढ़ के राजमार्गों पर फास्टैग रायभा टोल को छोड़कर कहीं भी 50 फीसदी का आंकड़ा पार नहीं कर सका है। 

आगरा दिल्ली राजमार्ग पर महुअन टोल प्लाजा (फरह) पर फास्टैग का कलेक्शन 63.84 फीसदी रहा। वहीं कैश लेन पर 35.83 फीसदी का कलेक्शन हुआ। श्रीनगर टोल प्लाजा पर 66.40 फीसदी वाहन फास्टैग और 33.24 फीसदी कैश लेन से गुजारे गए। बगैर फास्टैग के फास्टैग लेन से गुजरने पर वसूले जाने वाले जुर्माने में इजाफा हो रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

2 of 2
FasTag - फोटो : फाइल फोटो
श्रीनगर टोल पर 12,9900 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया तो महुअन टोल पर 9,8400 रुपये जुर्माना वसूला गया। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के फरीदाबाद खंड के परियोजना निदेशक मोहम्मद शफी ने बताया कि महज एक लेन में फास्टैग लागू होने के बाद तीन दिन के भीतर एक करोड़ रुपये से अधिक का जुर्माना वसूला गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें