फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

120 करोड़ रुपये चुकाओ या खाली करो वानखेड़े स्टेडियम, महाराष्ट्र सरकार ने सुनाया फरमान

Mon, 22 Apr 2019 10:20 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई - फोटो : File
विज्ञापन

महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) को लंबित भुगतान और लीज को आगे बढ़ाने के लिए 120 करोड़ रुपये देने को कहा है और ऐसा नहीं होने पर उसे दक्षिण मुंबई में प्रतिष्ठित वानखेड़े स्टेडियम के परिसर को खाली करना होगा।

विज्ञापन


यह नोटिस मुंबई शहर के कलेक्टर शिवाजी जोंधाले ने 16 अप्रैल को जारी किया और इसमें कहा गया है कि अगर एमसीए अधिकारी उचित दस्तावेजों के साथ तीन मई को सुनवाई के लिए आने में नाकाम रहे तो स्टेडियम को कब्जे में लेने की कार्रवाई शुरू की जाएगी।

संपर्क करने पर जोंधाले ने पीटीआई से कहा, ‘‘एमसीए ने लीज बढ़ाने के लिए आवेदन किया तब लंबित भुगतान का पता चला। उसकी प्रतिष्ठा को देखते हुए यह संघ के लिए मामूली रकम है। कोई अंतरिम बैठक नहीं होगी और ना ही क्रिकेट संस्था को और समय दिया जाएगा। तीन मई को बैठक के बाद ही भविष्य की कार्रवाई पर फैसला किया जाएगा।’’ 
विज्ञापन


बार-बार प्रयास करने के बावजूद एमसीए की तदर्थ समिति के सदस्य प्रतिक्रिया के लिए उपलब्ध नहीं थे।

वानखेड़े स्टेडियम की 43977.93 वर्ग मीटर जमीन को राज्य सरकार ने 50 साल के लिए एमसीए को लीज पर दिया था जो पिछले साल फरवरी में खत्म हुई।
 

Trending Videos
विज्ञापन

स्टेडियम की खासियत

sachin virat
यह स्टेडियम 1975 में बनाया था और 2011 विश्व कप से पहले इसका नवीनीकरण किया गया। 

इस स्टेडियम में कई यागदार मैचों का आयोजन किया गया और इसमें 2011 विश्व कप फाइनल भी शामिल है जिसमें भारत ने श्रीलंका को हराकर खिताब जीता था।

इस स्टेडियम में 33000 दर्शक आ सकते हैं और यह मुंबई की रणजी टीम और आईपीएल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियन्स का घरेलू मैदान भी है। स्टेडियम के अंदर भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) का मुख्यालय भी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें