फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranji Trophy Final: मध्यप्रदेश ने 23 साल बाद फाइनल में जगह बनाई, मुंबई 42वीं बार चैंपियन बनने की दहलीज पर

Sun, 19 Jun 2022 10:24 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू

सार

रणजी ट्रॉफी 2021-22 का फाइनल मैच 22 जून से 26 जून के बीच खेला जाएगा। मध्यप्रदेश की टीम 23 साल बाद फाइनल में पहुंची है, जबकि मुंबई ने 47वीं बार फाइनल में जगह बनाई है। 
 
विज्ञापन
रणजी ट्रॉफी का फाइनल मैच मध्यप्रदेश और मुंबई के बीच होगा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रणजी ट्रॉफी 2021-22 का फाइनल मुकाबला मध्यप्रदेश और मुंबई के बीच होगा। 22 से 26 जून के बीच होने वाले इस फाइनल मैच में मुंबई 42वीं बार चैंपियन बनने की कोशिश करेगी। वहीं, मध्यप्रदेश पहली बार रणजी चैंपियन बनने के इरादे से मैदान में उतरेगा। इस टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल मैच मध्यप्रदेश और बंगाल के बीच खेला गया और यह मैच मध्यप्रदेश ने 174 रन से अपने नाम किया। वहीं, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश के बीच दूसरा सेमीफाइनल मैच ड्रॉ रहा, लेकिन पहली पारी में बढ़त के आधार पर मुंबई ने फाइनल में जगह बनाई। मुंबई रिकॉर्ड 47वीं बार फाइनल में पहुंची है। 
विज्ञापन


मध्यप्रदेश की इससे पहले सिर्फ एक बार फाइनल में पहुंची थी। 1998-99 में पहली बार फाइनल खेलने वाले मध्यप्रदेश को कर्नाटक के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। अब यह टीम पहली बार रणजी ट्रॉफी जीतने के लिए जोर लगाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मध्यप्रदेश की शानदार जीत
पहले सेमीफाइनल मैच में मध्यप्रदेश ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया था और पहली पारी में 341 रन बनाए। हिमांशू मंत्री ने 165 रन की बेहतरीन पारी खेली और अक्षत रघुवंशी ने 63 रन बनाकर उनका साथ निभाया। बंगाल के लिए मुकेश कुमार ने चार और शाहबाज अहमद ने तीन विकेट लिए। इसके जवाब में बंगाल की टीम 273 रन ही बना पाई। यहीं से मध्यप्रदेश का फाइनल खेलना लगभग तय हो चुका था। पहली पारी में बंगाल के लिए सिर्फ तीन बल्लेबाज ही दहाई का आंकड़ा छू पाए। मनोज तिवारी ने 102 और शाहबाज अहमद ने 116 रन बनाए। मध्यप्रदेश के कुमार कार्तिकेय, श्रेयांस जैन और पुनीत दाते ने तीन-तीन विकेट लिए। 

दूसरी पारी में मध्यप्रदेश की टीम 281 रन पर सिमट गई। रजत पाटीदार ने 79 और आदित्य श्रीवास्तव ने 82 रन की पार खेली। बंगाल के लिए शाहबाज अहमद ने पांच और प्रदिप्त प्रमाणिक ने चार विकेट लिए। अब चौथी पारी में बंगाल के सामने 350 रन का लक्ष्य था, लेकिन बंगाल के बल्लेबाज सिर्फ 175 रन ही बना पाए। कप्तान अभिमन्यू ईश्वरन ने 78 रन बनाए। मध्यप्रदेश के लिए कुमार कार्तिकेय ने पांच और गौरव यादव ने तीन विकेट लिए। 



पहली पारी में बढ़त के आधार पर जीता मुंबई
उत्तर प्रदेश के खिलाफ दूसरे सेमीफाइनल में मुंबई ने पहली पारी में 393 रन बनाए थे। यशस्वी जायसवाल ने 100 और हार्दिक तमोरे ने 115 रन बनाए। यूपी के कर्ण शर्मा ने चार विकेट लिए। इसके जवाब में उत्तर प्रदेश सिर्फ 180 रन बना पाया। शिवम मावी ने सबसे ज्यादा 48 रन बनाए। मुंबई के तुषार देशपांडे, मोहित अवस्थी और तानुष कोत्यान ने तीन-तीन विकेट लिए। मुंबई ने चार विकेट पर 533 रन बनाकर दूसरी पारी घोषित की। यशस्वी जायसवाल ने 181 और अरमान जाफर ने 127 रन बनाए। प्रिंस यादव ने दो विकेट लिए। उत्तर प्रदेश ने दूसरी पारी में बल्लेबाजी नहीं की, लेकिन पहली पारी में बढ़त के आधार पर मुंबई फाइनल में पहुंच गई। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें