भाजपा ने छतरपुर नगरपालिका के पार्षद प्रत्याशियों की संशोधित सूची जारी कर दी है। बीजेपी ने वार्ड क्रमांक 38, 39, और 40 के प्रत्याशी बदल दिए हैं। दो तीन नामों में फेर बदल करने के बाद बीजेपी ने लिस्ट फाइनल कर दी है।

बीजेपी ने जारी की संशोधित लिस्ट
- फोटो : अमर उजाला
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरविंद बुंदेला ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वी.डी. शर्मा, संभाग प्रभारी चौधरी मुकेश सिंह चतुर्वेदी, जिला प्रभारी अवधेश नायक की सहमति से जिला अध्यक्ष मलखान सिंह ने छतरपुर नगरपालिका प्रत्याशियों की संशोधित सूची जारी कर दी है। बता दें, गुरुवार को देर शाम जारी हुई सूची को 20 मिनिट बाद ही बदलने की बात कही गई थी।