फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RCB vs KKR Live Streaming: लखनऊ सुपरजाएंट्स का पलड़ा पंजाब पर है भारी, जानें कब-कहां और कैसे देखें मैच

Sat, 30 Mar 2024 09:12 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

Lucknow Super Giants vs Punjab Kings (LSG vs PBKS) IPL Live Streaming, Telecast: आंकड़ों के लिहाज से लखनऊ का पलड़ा पंजाब पर भारी रहा है। दोनों टीमों के बीच अब तक कुल तीन मैच खेले गए हैं। इनमें से पंजाब ने एक और लखनऊ ने दो मैच जीते हैं।
विज्ञापन
लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम पंजाब किंग्स लाइव प्रसारण धवन और राहुल - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2024 के 11वें मैच में आज लखनऊ सुपरजाएंट्स (एलएसजी) और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला होगा। आंकड़ों के लिहाज से लखनऊ का पलड़ा पंजाब पर भारी रहा है। दोनों टीमों के बीच अब तक कुल तीन मैच खेले गए हैं। इनमें से पंजाब ने एक और लखनऊ ने दो मैच जीते हैं। पंजाब किंग्स की शुरुआत इस सीजन के पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर हुई थी, जबकि उसे दूसरे मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु (आरसीबी) से हार का सामना करना पड़ा था। दूसरी ओर, लखनऊ सुपरजाएंट्स को इस सीजन अपने पहले मैच में राजस्थान रॉयल्स ने हराया था। 
विज्ञापन


दोनों टीमों के बीच आईपीएल 2023 में जो पिछला मैच खेला गया था उसमें लखनऊ सुपरजाएंट्स ने बाजी मारी थी और पंजाब किंग्स को 56 रनों से हराया था। आइए जानते हैं आईपीएल के 17वें सीजन के नौवें मैच के प्रसारण और ऑनलाइन टेलीकास्ट से जुड़ी सारी जानकारी... 

कब है लखनऊ और पंजाब के बीच 11वां मुकाबला?
लखनऊ और पंजाब के बीच आईपीएल 2024 का 11वां मुकाबला 30 मार्च यानी शनिवार को खेला जाएगा। 

कहां खेला जाएगा लखनऊ और पंजाब के बीच 11वां मैच?
लखनऊ और पंजाब के बीच लीग का 11वां मैच लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। 

कब शुरू होगा लखनऊ और पंजाब के बीच मैच?
लखनऊ और पंजाब के बीच मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 07:30 बजे से खेला जाएगा। टॉस शाम 07:00 बजे होगा। 

कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित होगा मैच?
स्टार स्पोर्ट्स के पास इंडियन प्रीमियर लीग के प्रसारण के अधिकार हैं। अंग्रेजी में लाइव कमेंट्री स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी/एसडी पर और हिंदी कमेंट्री स्टार स्पोर्ट्स हिंदी एचडी/एसडी पर उपलब्ध होगी। स्टार स्पोर्ट्स चैनल हिंदी और अंग्रेजी के अलावा बंगाली, कन्नड़, तेलुगु और तमिल सहित अन्य भाषाओं में लाइव कमेंट्री प्रदान करेगा।
विज्ञापन


फोन या लैपटॉप पर कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
इस मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में जियो सिनेमा (Jio Cinema) एप पर देखी जा सकती है। इसके अलावा आप मैच से जुड़ी खबरें, लाइव अपडेट्स और रिकॉर्ड्स www.amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।

फ्री में कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
जियो सिनेमा में इस मैच का प्रसारण हो रहा है। इस एप में लाइव मैच देखने के लिए आपको किसी तरह का शुल्क देने की आवश्यकता नहीं है। आप अपने फोन में जियो सिनेमा एप इंस्टॉल करके फ्री में आईपीएल का पहला मुकाबला देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें