फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LSG vs GT Playing 11 : जीत की लय बरकरार रखने उतरेगी लखनऊ, आज होगी गुजरात से भिड़ंत, देखें संभावित प्लेइंग 11

Sun, 07 Apr 2024 11:46 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

Lucknow Super Giants vs Gujarat Titans Playing 11 Prediction : आईपीएल 2024 का 21वां मुकाबला आज शाम लखनऊ सुपर जाएंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। इस मैच में दोनों टीमें इस सीजन में पहली बार आमने-सामने होंगी। लखनऊ इस मुकाबले में लगातार तीसरी जीत दर्ज करने को उतरेगी जबकि गुजरात पिछले मैच में पंजाब से मिली हार का जख्म भुलाने को खेलती नजर आएगी।
विज्ञापन
लखनऊ सुपर जाइंट्स बनाम गुजरात टाइटंस प्लेइंग 11 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2024 का 21वां मुकाबला आज शाम लखनऊ सुपर जाएंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। इस मैच में दोनों टीमें इस सीजन में पहली बार आमने-सामने होंगी। लखनऊ इस मुकाबले में लगातार तीसरी जीत दर्ज करने को उतरेगी जबकि गुजरात पिछले मैच में पंजाब से मिली हार का जख्म भुलाने को खेलती नजर आएगी। दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर होना तय है। लखनऊ और गुजरात के बीच आईपीएल में अब तक चार मैच खेले गए हैं। इनमें गुजरात को चारों मुकाबलों में जीत मिली है। वहीं, लखनऊ को हर बार गुजरात के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन


रवि बिश्नोई की फॉर्म खराब
लखनऊ के गेंदबाज रवि बिश्नोई की फॉर्म आईपीएल के 17वें सीजन में कुछ खास नहीं रही है। 23 वर्षीय खिलाड़ी को अब तक सिर्फ एक विकेट मिला है। इसके बदले उन्होंने 96 रन लुटाए हैं। आज के मैच में टीम मैनेजमेंट की उन पर नजर होगी।

विजयशंकर के बल्ले से नहीं निकल रहे रन
गुजरात टाइटंस के बल्लेबाजों का मौजूदा टूर्नामेंट में प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। विजयशंकर ने 13 के औसत के अब तक सिर्फ 40 रन बनाए हैं। आज के मैच में अगर वह विफल होते हैं तो अगले मैच में उनका खेलना मुश्किल है। 
विज्ञापन


मोहसिन खान का खेलना मुश्किल
पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले गए मैच में मोहसिन खान को पीठ और हैमस्ट्रिंग की समस्या से जूझते देखा गया था। इस मुकाबले में उनकी वापसी मुश्किल मानी जा रही है। वहीं, डेविड मिलर की टीम में वापसी संभव है। पिछले मैच में वह पंजाब के खिलाफ खेलने से चूक गए थे। उनकी जगह केन विलियमसन को मौका दिया गया था।

आइए जानते हैं आईपीएल के 17वें सीजन के 21वें मैच के प्रसारण और ऑनलाइन टेलीकास्ट से जुड़ी सारी जानकारी... 

कब है लखनऊ सुपर जाएंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच 21वां मुकाबला?

लखनऊ सुपर जाएंट्स और गुजरात टाइटंस  के बीच आईपीएल 2024 का 21वां मुकाबला सात अप्रैल यानी रविवार को खेला जाएगा। 

कहां खेला जाएगा लखनऊ सुपर जाएंट्स और गुजरात टाइटंस  के बीच 21वां मैच?
लखनऊ सुपर जाएंट्स और गुजरात टाइटंस  के बीच लीग का 21वां मैच लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

कब शुरू होगा लखनऊ सुपर जाएंट्स और गुजरात टाइटंस  के बीच मैच?
लखनऊ सुपर जाएंट्स और गुजरात टाइटंस  के बीच मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 07:30 बजे से खेला जाएगा। टॉस शाम 07:00 बजे होगा। 

कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित होगा मैच?
स्टार स्पोर्ट्स के पास इंडियन प्रीमियर लीग के प्रसारण के अधिकार हैं। अंग्रेजी में लाइव कमेंट्री स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी/एसडी पर और हिंदी कमेंट्री स्टार स्पोर्ट्स हिंदी एचडी/एसडी पर उपलब्ध होगी। स्टार स्पोर्ट्स चैनल हिंदी और अंग्रेजी के अलावा बंगाली, कन्नड़, तेलुगु और तमिल सहित अन्य भाषाओं में लाइव कमेंट्री प्रदान करेगा।

फोन या लैपटॉप पर कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
इस मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में जियो सिनेमा (Jio Cinema) एप पर देखी जा सकती है। इसके अलावा आप मैच से जुड़ी खबरें, लाइव अपडेट्स और रिकॉर्ड्स www.amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।

फ्री में कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
जियो सिनेमा में इस मैच का प्रसारण हो रहा है। इस एप में लाइव मैच देखने के लिए आपको किसी तरह का शुल्क देने की आवश्यकता नहीं है। आप अपने फोन में जियो सिनेमा एप इंस्टॉल करके फ्री में आईपीएल का पहला मुकाबला देख सकते हैं।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 इस प्रकार है
लखनऊ सुपर जाएंट्स:
केएल राहुल (कप्तान/विकेटकीपर), क्विंटन डिकॉक, देवदत्त पडिक्कल, निकोलस पूरन, मार्कस स्टोइनिस, आयुष बदोनी, क्रुणाल पांड्या, रवि बिश्नोई, यश ठाकुर, नवीन-उल-हक, मयंक यादव।

गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), केन विलियमसन/डेविड मिलर,  साई सुदर्शन, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, अजमातुल्लाह उमरजई, राशिद खान, नूर अहमद, उमेश यादव, नलकंडे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें